खेल दुनिया देश

VIDEO हरियाणा के छोरे ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

टोक्यो,
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने आज ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत को ये सातवां मेडल मिला है। नीरज चोपड़ा ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका। वे पहले राउंड से ही आगे चल रहे थे। जेवलिन थ्रो में कुछ 6 राउंड थे।

नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया हैं। छह प्रयास के बाद नीरज टॉप पर रहे हैं। उनके 87.58 मीटर के थ्रो के पास कोई भी एथलीट नहीं फेंक पाया। दूसरे स्थान पर Jakub Vadlejch हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का रहा है। तीसरे नंबर पर विटदेस्लाव वेसेली हैं।

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने आज ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलवाया है। टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। वहीं सूबे के होम मनिस्टर खुशी से भगड़ा करते नजर आ रहे है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी। पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें नीरज चोपड़ा हेड बनाने की आफर रहेगी।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

फर्जी खबरें देने पर स्थाई रूप से रद्द की जा सकती है पत्रकारों की मान्यता

द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने के बाद लंदन सिटी एयरपोर्ट बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

NH पर हादसे की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1033