फतेहाबाद

VIDEO फतेहाबाद के तीज महोत्सव से निलकते हैं राष्ट्र स्तर के कलाकार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
संकल्प स्वरोजगार केन्द्र ट्रस्ट, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद सुनीता दुग्गल की माता शकुंतला खनगवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद नेहा मित्तल, रानी जिंदल व सुमन भादू ने संयुक्त रूप से की।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

शकुंतला खनगवाल ने कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो ही समाज सही दिशा आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक महिला एक नहीं, दो घरों का उद्धार करती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी डा. प्रतिमा गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बेटियों को सुशिक्षित बनाएं ताकि व स्वाबलम्बी बन समाज व देश की उन्नति के कार्यों में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर नेहा मित्तल ने कहा कि तीज महोत्सव का महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि माता पार्वती ने अपनी तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न कर अपने पति देव के रूप में तीज महोत्सव के दिन ही प्राप्त किया था। इसलिए महिलाओं के लिए यह दिन बहुत ही प्रिय एवं भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि उनके पार्षद कार्यकाल के दौरान 25 नगर पार्षद में 13 महिलाए पार्षद बनकर नगर परिषद में पहुंची। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर समाज कल्याण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

40 लोगों को बचाने के चक्कर में दुकान में जा घुसा ट्रक

कोरोना वायरस बारे एसडीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज यूनियन 5 को लेगी बड़ा निर्णय—सरबत सिंह