हिसार

हिसार : पांच मिनट में शटर तोड़ा और चोरी कर फुर्र हुए 5 युवक

हिसार,
गणेश मार्केट स्थित मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। रात को पांच चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर से करीबन 25 हजार की नकदी व मोबाइल एक्सेसरीज लेकर कार में फरार हो गए।

दुकान मालिक हिमांशु ने बताया कि उसको चोरी का रविवार सुबह आठ बजे पता लगा, पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर खुला हुआ है। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा और देखा कि दुकान के दो शटर तोड़े गए हैं और अंदर से 20 हजार की नकदी, 5 हजार दान पात्र से चोरी किए गए हैं। इसके अलावा दुकान से केबल, स्पीकर व अन्य सामान चोरी किया गया है।

जब उन्होने पड़ोसी की दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो पाया कि रात के एक बजे पांच लोग स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आते हैं और लोहे की रॉड से शटर को तोड़ देते हैं। सिर्फ पांच मिनट में ही चोर वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते हैं। चोर जाते-जाते दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी का भी मुंह दुसरी ओर घुमा जाते हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर सुबूत जमा कर रही है और सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

प्राथमिक सहायता में स्वयं सेवक की अहम भूमिका : डॉ. सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सेक्टर 33 वासियों के आमरण अनशन से खुली एचएसवीपी अधिकारियों की नींद

पराली से भी खाद तैयार कर मशरूम उत्पादन कर सकते किसान : वैज्ञानिक

Jeewan Aadhar Editor Desk