हिसार

हंसमुख..जिंदादिल..दीपक की मौत से आदमपुर में शोक की लहर

आदमपुर/अग्रोहा
अग्रोहा में पुराने मोबाइल खरीदने—बेचने का काम करने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक दीपक कुमार का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने घर पर किसी जहरीला पदार्थ का सेवन करके जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक के परिचितों के मुताबिक, दीपक कुमार काफी हंसमुख और जिंदादिल इंसान थे। ऐसे में उनका सुसाइड करना काफी अखरता है। उनका कहना है कि दीपक सुसाइड करने वाला इंसान नहीं था।
बता दे, कुछ साल पहले तक दीपक कुमार आदमपुर में ओम फैशन के नाम से लेडिज मार्केट में दुकान करते थे। ऐसे में आदमपुर में उनके सुसाइड की सूचना से उनके परिचितों में आश्चर्य के साथ शोक की लहर फैल गई।

Related posts

पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Jeewan Aadhar Editor Desk

औद्योगिक इकाइयों को रिस्क प्रोफाइलिंग आधार पर अनुमति दी जाएगी : उपायुक्त

कंपनी ने बीच में छोड़ा अमृत योजना पाइप लाइन का काम