रोहतक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सिक्योरिटी में तैनात DSP सस्पेंड, VIP ट्रीटमेंट देने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

रोहतक,
रोहतक की जिला जेल में बंद सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की मदद करने के आरोप में DSP शमशेर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। तबीयत बिगड़ने पर डेरा प्रमुख को दिल्ली के AIIMS लेकर गए सुरक्षा अमले में वो तैनात थे, आरोप है कि दिल्ली से लौटते वक्त बाबा को एक स्पेशल गेस्ट से मिलवाया था। हरियाणा DGP ने DSP शमशेर सिंह को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद उसकी सिक्योरिटी में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों में हंडकंप मच गया है।

मामला 17 जुलाई 2021 का है। इससे कुछ दिन पहले राम रहीम पेट में दर्द की शिकायत के बाद रातभर पेट पकड़कर बैठा रहा था। उसका सुबह 6 बजे PGIMS में चेकअप कराया गया था। यहां से कुछ टेस्ट के लिए दिल्ली AIIMS का सुझाव दिया गया तो 17 जुलाई को कड़ी सु़रक्षा में बाबा को दिल्ली ले जाया गया था। जिसकी सिक्योरिटी DSP शमशेर सिंह के हवाले थी। DSP रैंक के ही एक अधिकारी ने अपने दो उच्चाधिकारियों को एक पत्र लिखकर डेरा प्रमुख को दिए गए VIP ट्रीटमेंट की जानकारी दी। DSP ने अपने उच्चाधिकारियों को बताया कि डेरा प्रमुख को एम्स में कुछ लोगों और महिलाओं से मिलवाया गया। इसके अलावा जब वह टेस्ट कराकर लौट रहा था, तब रास्ते में बार-बार गाड़ी को रोका गया और दो महिलाओं को वाहन में बिठाया गया।

DSP की रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में जब सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे DSP शमशेर सिंह से पूछा गया तो उसने कहा कि चंडीगढ़ से किसी VIP का फोन आया था। साथ ही शिकायतकर्ता DSP ने यह आशंका भी जताई कि हो सकता है कि सभी को गुमराह करने के लिए चंडीगढ़ से किसी VIP का फोन आने की कहानी बनाई गई हो।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

सेवानिवृत्ति के बाद खुश रहने के लिए पौधारोपण करें : पृथ्वी सिंह गिला

Jeewan Aadhar Editor Desk

सर्दी ने एक साथ 14 गायों की जान, गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने हिसार प्रकरण पर किया बयान जारी, देखें VIDEO

Jeewan Aadhar Editor Desk