हिसार

VIDEO आदमपुर में बरसात से फिर नुकसान.. सड़कों से दुकानों व घरों में घुसा पानी


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
शुक्रवार को एक बार फिर बादल जमकर बरसे। सुबह पौने पांच बजे बिजली की गरज के साथ बारिश शुरु हुई। काफी तेज बारिश को देखते हुए दुकानदार सवा पांच बजे ही दुकानों में पहुंच गए। वहीं प्राइवेट स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया। आदमपुर में इससे पहले 30 जुलाई को बारिश ने तबाही मचाई थी। उस समय बारिश से करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान अकेले अनाज मंडी में हुआ था।

शुक्रवार को एकबार फिर बारिश का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। जलभराव के कारण सड़कें नदियों को रुप ले चुकी है। पानी दुकानों में घुस चुका है। अनाज मंडी के शेड में एक ​बार फिर पानी प्रवेश कर गया। आज भी शेड के नीचे काफी मात्रा में अनाज भीग गया है। इससे व्यापारियों व किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है।
आदमपुर में क्रांति चौक, राज सिनेमा मार्केट, हाई स्कूल रोड, एडिशनल मंडी, अनाज मंडी, सदलपुर रोड, कॉलेज रोड से लेकर जवाहर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव देखने को मिला।

वहीं आज हुई बरसात से ग्वार और कपास की फसल को भी काफी नुकसान होने की संभावना है। वहीं सब्जी की फसल करीब—करीब नष्ट हो चुकी है। खेतों में जलभराव हो गया है। इस पानी को खेत से निकालना किसानों के लिए चुनौती बन चुका है। बारिश ​सिरसा, फतेहाबाद, भट्टू, आदमपुर, अग्रोहा, हिसार से लेकर प्रदेश के कई जिलों में हो रही है। बता दें, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को बरसात होने की संभावना जताई थी।

Related posts

विवाह शगुन योजना में अब सरकार देगी 51 हजार रुपये : मुख्यमंत्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

बारिश से पहले महावीर कॉलोनी से ब्रहमज्ञान कुटिया तक बरसाती नाला बनाने के आदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

चौधरीवास टोल पर धरना जारी, कानून वापसी की मांग पर गरजे किसान

Jeewan Aadhar Editor Desk