हिसार

कृषि मौसम वैज्ञानिक संघ हिसार चैप्टर के अध्यक्ष बने डॉ. सुरेंद्र धनखड़

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान वैज्ञानिक एवं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह धनखड़ कृषि मौसम वैज्ञानिकों के संघ हिसार चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिकों की आम सभा में डॉ. धनखड़ दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पूर्व भी संघ के सचिव के तौर पर डॉ. धनखड़ वर्ष 2009 और 2017 में कृषि मौसम विज्ञान संबंधित विषयों पर दो राष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन में अहम भूमिका निभा चुके हैं तथा वर्ष 2017 से 2019 के दौरान कृषि मौसम वैज्ञानिकों के संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
कृषि मौसम वैज्ञानिकों के संघ का मुख्य उद्देश्य सभी व्यक्तियों, निकायों, संस्थानों और कृषि औपचारिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रचार व प्रसार और अनुप्रयोग को बढ़ावा देना तथा कृषि मौसम विज्ञान और संबंधित विषयों में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इसी वर्ष जनवरी 2021 में प्रोफेसर धनखड़ का विश्व मौसम संगठन के विशेषज्ञ पैनल के लिए चयन हुआ है तथा उन्हें जेनेवा (स्विट्जरलैंड) स्थित विश्व मौसम विज्ञान संगठन की नव सुधार आयोग आधारित कृषि की स्थायी समिति में बतौर एशिया महाद्वीप के प्रतिनिधि विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related posts

जरूरतमंदों को भा रही प्रधानमंत्री आवास योजना व राजीव गांधी आवास योजना

Jeewan Aadhar Editor Desk

नमस्ते कहकर अभिवादन करना सर्वोतम : महेंद्र मलिक

आर्ट ऑफ लिविंग का ऑनलाइन सुदर्शन क्रिया फॉलोअप कार्यक्रम आयोजित