हिसार

आदमपुर : लालची बेटे ने पिता को जमकर पीटा, बंधक बनाया, दी जान से मारने की धमकी

आदमपुर,
आदमपुर पुलिस ने गांव चूली बागडिय़ान निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मारपीट कर बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बेटे को नामजद किया है। पुलिस को दिए ब्यान में गांव चूली बागडिय़ान निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह अपने छोटे लड़के मैनपाल के साथ उसके खेत में बनी ढाणी में रहता हैं। उसका बड़ा लड़का विनोद गांव में अपने परिवार सहित रहता हैं।

7 अक्टूबर को सुबह 10 करीब बजे ढाणी से गांव में भैंस की दवाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे उसका बड़े लड़के विनोद ने उसे रोक लिया व गाली गलौच करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उसने उसका गला पकड़कर उसे धक्का मारा व अपने हाथ में लिए नल्के की हत्थी उसकी टांग पर मारी एवं थप्पड़-घुसे मारे।

बाद में वह उसके घर गया तो विनोद ने उसे फिर से थप्पड़ मारे व बाहर का गेट बंद कर उसे बंधक बना लिया एवं विनोद खुद बाहर चला गया। जाते-जाते कह गया कि अगर आधी जमीन उसके नाम नहीं करवाई तो उसे जान से मार देगा। बाद में घायल अवस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद से रेफर कर दिया। पुलिस ने बहादुर सिंह के बयान के आधार पर विनोद को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

प्रवासी श्रमिक स्वयं को पराया न समझें, उनकी समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी : उपायुक्त

एनएचएम कर्मी हड़ताल : 377 में से 367 कर्मियों की सेवाएं की समाप्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा ने मातृ दिवस पर किया कार्यक्रम