हिसार

आदमपुर : शमशान को भी नहीं बख्शा चोरों ने,लकड़ी को चिरने की मोटर व टब चुराया

आदमपुर,
गांव मोड़ाखेड़ा के मुक्तिधाम से चोर वहां रखी लकड़ी चिरने की मोटर व एक टब चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुक्तिधाम की देखभाल कर रहे सेवादार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस को दिए ब्यान में गांव मोडाखेड़ा निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी काम करता है और समाजसेवा के नाते मुक्तिधाम मोडाखेड़ा की देखभाल करता हैं। वीरवार को सुबह 7 बजे वह मुक्तिधाम की देखभाल करने के लिए गया तो देखा की लकड़ी चिराई करने वाली आरा मशीन मोटर व एक सिलवर का टब गायब मिला जिस पर उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी और सभी ने मोटर व टब को तलाशा तो कहीं नहीं मिला। पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

Related posts

मंडल आयुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे एक काेराेना पॉजिटिव रोगी का आरोप— दिया गया एक्सपायरी डेट का ओआरएस

मिर्चपुर पीडि़तों ने निकाला सरकार विरोधी पैदल मार्च

Jeewan Aadhar Editor Desk