हिसार

नरेश बालू प्रदेशाध्यक्ष व विक्रम श्योराण महासचिव निर्वाचित

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन

हिसार,
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा का तृतीय अधिवेशन नरवाना की प्रजापत धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार, केंद्रीय पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के महामंत्री हवा सिंह महला, संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना, रोहतक क्षेत्र के प्रभारी कर्मवीर संधू, अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के अखिल भारतीय मंत्री जयेंद्र गढ़वी, अखिल भारतीय विद्युत संविदा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद के महामंत्री सुनील ढिल्लो, जिला मंत्री जितेंद्र वत्स, जिला अध्यक्ष सतवीर बूरा उपस्थित रहे।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति और दशा-दिशा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं को भविष्य के लिए दिशा निर्देश दिए और उनका हौंसला बढ़ाया। अधिवेशन में संगठन के महासचिव सुनील राणा ने पिछले 2 साल में हुए कार्यों, धरना व प्रदर्शनों की रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष ओमवीर यादव ने संगठन का दो साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने पिछले दो साल में संगठन द्वारा करवाए गए प्रत्येक कार्य और संगठन के विस्तार के बारे में जानकारी दी और पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्वसम्मति से भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री हवा सिंह महला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने संगठन की प्रक्रिया अनुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से नरेश बालू प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष, गुरप्रीत बराड़ व कृष्ण सैनी उपाध्यक्ष, विक्रम श्योराण महासचिव, सुरेंद्र जांगड़ा, संदीप कुमार व विकास ढिल्लो को सचिव, ओमवीर यादव को कोषाध्यक्ष, संदीप चौहान को कार्यालय सचिव, जसविंदर दुहन को प्रैस सचिव, दिनेश वशिष्ठ को संगठन सचिव, हनुमान गोदारा को सलाहकार, गजेंद्र यादव, रवि श्रीवास्तव, सौरभ कौशिक, नरेंद्र यादव, चरणजीत वर्मा, नरेंद्र उदयपुर, रविंद्र हुड्डा व सोनू पिहोवा को कार्यकारिणी सदस्य और सुनील राणा को प्रभारी एचवीपीएनएल, बलविंदर सिसमौर को प्रभारी यूएचबीवीएन और राजकुमार पंघाल को प्रभारी डीएचबीवीएन नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभी 22 जिलों की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

14 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

बच्चियों के साथ हैवानियत करने वाले को हो फांसी का प्रावधान : चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

जूनियर खिलाडिय़ों को मिलेंगे सेना में भर्ती होने के अवसर

Jeewan Aadhar Editor Desk