हिसार

निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद की सेवा को तत्पर रहें : इंद्र गोयल

अखिल भारतीय सेवा संघ की मनाली कॉन्फ्रेंस में जुड़े अनेक अतिथि

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र गोयल ने कहा है कि जरूरतमंद की सेवा करने के लिए संघ का हर पदाधिकारी व सदस्य पूर्णतया स्वतंत्र हैं। ऐसे में पदाधिकारियों को किसी भी जरूरतमंद की निस्वार्थ भाव से सेवा करने को तत्पर रहना चाहिए।
मनाली में आयोजित कॉन्फ्रेंस ने इन्दर गोयल ने पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप स्वयं की सेवा करते हैं तो यह आपकी जरूरत है, अपनों की सेवा करना आपकी जिम्मेवारी हैं और अन्य की सेवा करने के लिए आप स्वतंत्र हैं। जब आप स्वतंत्र होते हैं तब यदि आप सेवा करते हैं तो पुण्य के भागी बनते हैं और स्वतंत्रता में यदि किसी को आहत करते हैं तो वह पाप की श्रेणी में आता है। उन्होंने मनाली कॉन्फ्रेंस में भागीदारी पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि सम्मेलन बहुत अच्छा, आनंदित, मनोरंजक, अविस्मरणीय, अकल्पनीय एवं अकथनीय रहा।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि मोनिका पंचानी ने कहा कि आज बदलते परिवेश में अखिल भारतीय सेवा संघ जैसे संगठन ही किसी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने सेवा संघ के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
संरक्षक डा. योगेश बिदानी ने सम्मेलन की सफलता पर सेवा संघ के सदस्यों का आभार जताया कि उन्होंने अपना कीमती समय परिवार सहित निकालकर इस सम्मेलन में अनूठी पहल की। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में सेवा संघ 1000 सदस्य बनाने में भी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2022 तक इस अभियान में कामयाबी हासिल करेगा।
महासचिव विनोद धवन ने बताया कि सेवा संघ की इस कॉन्फ्रेंस में बच्चों, महिलाओं और सेवा संघ सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा विभिन्न शाखाओं से आए हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह देकर तथा मुख्य अतिथि को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर धवन ने दस विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा करने वालों को एशिया अल्टो की ओर से मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डॉक्टर योगेश बिदानी, इंद्र गोयल और विनोद धवन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया वहीं आने वाले समय में अमेरिका, श्रीलंका, दुबई, नेपाल एवं अन्य शहरों में सेवा संघ की शाखा खोलने पर सहमति दी।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सपरा ने बताया कि सेवा संघ के इस सम्मेलन में 82 लोगों ने भाग लिया। इनमें राजेश शर्मा को सेवा गोल्ड और डॉक्टर मोनिका पंचानी, विनोद गोयल, जयश्री सिंघल, नरेंद्र नारंग और श्रीमति कीर्ति गोयल को सेवा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने सम्मेलन में विशेष रूप से पहुंचे देवेंद्र गिल, प्रांतीय सचिव मुकेश वर्मा, सुरेंद्र सरदाना, संदीप भाटिया और हिसार शाखा के अध्यक्ष विनोद गोयल, सिरसा शाखा के अध्यक्ष अमर साहूवाला, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सेतिया, उपाध्यक्ष ओपी वधवा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, रम्मी गुप्ता, पारुल साहूवाला, डॉक्टर राधा गोयल का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से आयोजन को सफलता मिली।

Related posts

आदमपुर गांव में शराब के ठेके का विरोध, ग्रामीण पहुंचे थाने में

अग्रोहा धाम की तरफ से 10 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल बनाया जाएगा : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

अम्बेडकर जयंती पर आर्यनगर में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जलाए दीये-मोमबतियां