हिसार

आदमपुर गांव में शराब के ठेके का विरोध, ग्रामीण पहुंचे थाने में

आदमपुर,
आदमपुर गांव के बीच खुले शराब ठेके को बाहर शिफ्ट करने की मांग को लेकर वीरवार शाम को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। गांव के सरपंच अंतर सिंह ज्याणी, सूबे सिंह, घासीराम, सुनील कुमार, सुरेंद्र, पंकज, सुरेश, संदीप, संजय, राजेश, माया, सुमित्रा, बिमना, रामदेवी, भतेरी आदि ने बताया कि गांव में पंचायत भवन के पास शराब का ठेका खुला हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है।

जहां ठेका खुला है वहां से गांव की महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो चला है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में शराब ठेका खुलने से युवा नशे की ओर जा रहे हैं। इससे गांव में झगड़े बढ़ते हैं व माहौल खराब हो रहा है। शिकायत मिलते ही उपनिरीक्षक राधाकृष्ण ने कहा कि ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके बाद पुलिस ने आगामी आदेश तक ठेका बंद करने की बात कही है।

Related posts

शमशेर नंबरदार लाडवा सर्वसम्मति से हरियाणा पूनिया खाप के राज्य प्रधान बने

हरियाणा के तमाम जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों को मिलें ‘टैक्स कलेक्टर’ का दर्जा : गोपाल शरण गर्ग

आदमपुर क्षेत्र में पहुंचा टिड्डी दल वापिस राजस्थान की तरफ मुड़ा