हिसार

एचएयू के फेकल्टी क्लब में धूमधाम से मनाया दिवाली महोत्सव

क्लब के चेयरमैन एवं कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज व अन्य अधिकारियों ने की दीवाली पूजा

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के फेकल्टी क्लब में दीवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के चेयरमैन एवं कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि रहे। कुलपति एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने दीवाली पूजन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि दीवाली पर्व मनाने के पीछे आदर्शवादी पुरूषोत्तम भगवान राम के जीवन मूल्य और उनके आदर्श है। हमें भगवान राम के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों को अवश्य ही हमारे जीवन में धारण करना चाहिए। उनके आदर्शों से हमे शिक्षा मिलती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाई आ जाएं लेकिन सत्य की हमेशा जीत होती है। समस्याओं को देखकर हमें पथ विचलित नहीं होना चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। निरंतर लक्ष्य की ओर मेहनत करते हुए आगे बढऩा चाहिए। इस त्यौहार पर हमें अपनी गत वर्ष की गई गलतियों को सुधारना चाहिए और अच्छे कार्यों को ओर अच्छा करना चाहिए। हमारे अंदर जो कमियां हैं जो हमें जीवन में आगे बढ़ेने और लक्ष्य को हासिल करने में बाधा उत्पन्न करती है उनका त्याग करना चाहिए। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता लक्ष्मी व गणेश की सब पर कृपा बनी रहे और धन के भंडार यूं ही भरे रहें। कुलपति ने कहा कि दीपावली त्यौहार दीपों का पर्व है जिससे संदेश मिलता है कि हमारे जीवन में भी इसी प्रकार सदैव खुशियां जगमगाती रहें। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करना होगा तभी हम लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और जीवन को खुशियों से भर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सब का यह सामाजिक दायित्व बनता है कि जिस प्रकार हम अपने घर पर दीवाली का त्यौहार मनाएं उसी प्रकार किसी जरूरतमंद के घर में भी दीवाली का दीपक जगमग होना चाहिए। इसके लिए हमें उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिए।
इस अवसर पर कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्लब के सचिव डॉ.एके भाटिया ने मुख्यातिथि एवं सभी का स्वागत किया जबकि संयुक्त सचिव डॉ. संदीप आर्य ने सभी का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

Related posts

ऑल पार्क समिति की बैठक 17 को मॉडल टाऊन पार्क में

मर्दानी फिल्म देखकर महिलाओं में जागा जोश

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम के कूड़ा वाहनों पर फिर से लगेंगे स्पीकर