फतेहाबाद हरियाणा हिसार

राजपाल नैन रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रभारी नियुक्त

हजारों कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह, प्रदेश अध्यक्ष ने की नई नियुक्ति की घोषणा

राज्य के विभिन्न डिपुओं, सब डिपुओं सहित सहयोगी संगठनों के हजारों कर्मचारी पहुंचे सम्मान समारोह में

हिसार, हांसी डिपो कमेटी व कर्मचारियों ने नैन को भेंट की केरेटा गाड़ी

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन से सेवानिवृत हुए पूर्व डिपो प्रधान राजपाल नैन को यूनियन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रेवाल ने आज हिसार डिपो में आयोजित राजपाल नैन के सम्मान समारोह में उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
राजपाल नैन की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में हिसार डिपो एवं हांसी सब डिपो कमेटी की ओर से रोडवेज प्रांगण में राजपाल नैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में हिसार, हांसी डिपो कमेटी एवं कर्मचारियों की ओर से राजपाल नैन को सम्मान स्वरूप केरेटा गाड़ी भेंट की गई वहीं विभिन्न डिपुओं, सब डिपुओं व सह संगठनों की ओर से कर्मचारियों ने नोटों व फूलों की मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रेवाल ने कहा कि राजपाल नैन को विभाग ने सेवानिवृत किया है लेकिन संगठन ने नहीं। संगठन को अभी उनके साथ व संघर्ष की जरूरत है। ऐसे में वे संगठन में नया पद सृजित करते हुए राजपाल नैन को यूनियन का प्रदेश प्रभारी बनाने की घोषणा करते हैं। उनकी इस घोषणा का प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने तालियों से स्वागत किया।

इससे पूर्व हिसार डिपो प्रांगण में राजपाल नैन की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में राज्यभर के विभिन्न डिपुओं व सब डिपुओं में आए हजारों कर्मचारियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार डिपो प्रधान राजबीर दुहन व हांसी डिपो प्रधान राजबीर बुडाना ने संयुक्त रूप से की। समारोह में पहुंचे महासंघ के वरिष्ठ नेता एमएल सहगल, मंगल सिंह दिलावरी, निहाल सिंह मताना, का. रूपसिंह बोस, ईश्वर सिंह बाबा व जलकरण बलहारा ने राजपाल नैन को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल, सेवानिवृत महाप्रबंधक उदयवीर दुहन, एसएस सुरेन्द्र सिंह, बैंक कर्मचारी नेता वीएल शर्मा, कर्मशाला प्रबंधक जितेन्द्र यादव, यूनियन के राज्य महासचिव जयबीर घणघस, वरिष्ठ उप प्रधान दिलबाग मलिक, पहल सिंह, फूलकुमार पेटवाड़, महासंघ के जिला प्रधान अमृतलाल शर्मा, महासंघ के जिला व ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी व कर्मचारी, यूनियन के हिसार डिपो प्रधान राजबीर दुहन, चेयरमैन भागीरथ शर्मा, दयानंद सरसाना, बलवान ठाकुर, दीपक बैनीवाल, प्रदीप डाबड़ा, सुभाष दनोदा, सुरेश स्याहड़वा, संदीप जैनावास, कुलबीर कुंडू, विकास, विजय सिवाच, हांसी उप केन्द्र प्रधान राजबीर बुडाना, रणबीर सोरखी, विजय पेटवाड़, मनोज थुराना, जगबीर ढाणा, रविपाल गढ़ी, विकास सिसाय, मनजीत गढ़ी, हनुमान बिश्नोई चौधरीवाली, श्रवण कुमार, इंटक से सूरजमल पाबड़ा, रोडवेज नेता रमेश सैनी, अरूण शर्मा, दिलबाग गिल, योगेन्द्र शर्मा, रामकुमार वर्मा, अनूप लाठर, विकास सिवाच, पूर्व प्रधान बाबूलाल यादव, दीपक बल्हारा, रणबीर गहलोत, दयानंद शर्मा के अलावा राज्य के सभी डिपो, सब डिपो, एचआरईसी गुरूग्राम, आईएसबीटी दिल्ली, केन्द्रीय कर्मशाला हिसार व करनाल से हजारों कर्मचारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर राजपाल नैन का सम्मान किया।

सम्मान समारोह में पहुंचे वर्तमान और निवर्तमान नेताओं ने अपने संबोधन में राजपाल नैन की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उनके कठोर परिश्रम एवं संगठन के प्रतिबद्धता के कारण हिसार में संगठन पूरे प्रदेश में नंबर एक पर रहा है। उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर जो संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं निजी परमिटो को लेकर हुए आंदोलन के दौर में निष्क्रिय थे, वे भी राजपाल नैन के प्रभाव में आकर हिसार डिपो की तालमेल कमेटी में शामिल हुए। निजीकरण के खिलाफ पूर्ण रूप से चक्का जाम कर विभाग को बचाने के लिए संघर्ष किया। जब भी किसी कर्मचारी के साथ प्रशासन द्वारा ज्यादती एवं अन्याय किया गया तो राजपाल नैन ने निडरता के साथ नौकरी की परवाह न करते हुए कर्मचारियों का सहयोग किया और उसे न्याय दिलवाया। कर्मचारियों के प्रेरणास्रोत रहते हुए कर्मचारियों में संगठन के प्रति विश्वास व भरोसा पैदा किया।

Related posts

पेट्रोल पंप से 78 लीटर तेल चुराकर कार सवार फरार, सीसीटीवी कैमरों में कैंद हुई पूरी वारदात

Jeewan Aadhar Editor Desk

रक्तदान के क्षेत्र में स्वामी सदानंद महाराज की संस्था को मिले 3 राज्य स्तरीय पुरस्कार, राज्यपाल ने प्राध्यापक राकेश शर्मा को किया सम्मानित

जिला पार्षद बैठे धरने पर..बेलगाम अफसरशाही की खुली पोल