हिसार

शरीर को स्वस्थ रखकर बचा सकते स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च : कम्बोज

पुरुष व महिला वर्ग के अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारम्भ

हिसार,
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज ने कहा है कि मनुष्य को अपनी आय का एक बहुत बड़ा भाग स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ रखकर इस खर्च को कम किया जा सकता है। खेल शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए सर्वाधिक उपयोगी व आवश्यक हैं।
प्रो. बलदेव राज कम्बोज शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय के सौजन्य से पुरुष व महिला वर्ग के अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर शरीर स्वस्थ नहीं है, तो मानव का मन भी स्वस्थ नहीं रहता। अस्वस्थ मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं, जो शरीर और मन को लगातार और अधिक बीमार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वास्थ्य के अतिरिक्त रोजगार व सम्मान का भी सुअवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हरियाणा प्रदेश खेलों में विश्वस्तरीय पहचान बना चुका है। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी एक चौथाई या कभी कभी इससे भी अधिक पदक प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। इसके परिणाम भी आ रहे हैं। विश्वविद्यालय की टीमें लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रो. कम्बोज ने हिसार को खेलों का हब बताया तथा कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र से और भी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
आयोजन की अध्यक्षता करते हुए खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा ने बताया कि प्रतियोगिता में यूटीडी सहित 11 महाविद्यालयों के 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related posts

आंदोलनकारी पीटीआई कल मनाएंगे काला दिवस, फूंकेंगे शिक्षा मंत्री का पुतला

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर गांव में बरसाती पानी का कहर, नरमा-मूंग की फसल तबाह

Jeewan Aadhar Editor Desk

मलेरिया का इलाज मच्छली से