हिसार

गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए निगम के चलाये वस्त्र अभियान को मिल रहा शहरवासियों का सहयोग

हिसार,
गरीब लोगों को वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा वस्त्र उपहार अभियान चलाया गया है। अभियान को जिले भर के लोगों व संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ते हुए बुधवार को मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व जेडएमईओ पृथ्वी सिंह बिश्नोई ने निगमायुक्त अशोक कुमार को वस्त्र सौंपे। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर रमन शर्मा, पार्षद पिंकी शर्मा व अभियोजन विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक बनवारी लाल बिश्नोई उपस्थित रहे।
निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि गरीब लोग सड़क किनारे, रेलवे पुल व खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है। हालात यह है कि उनके पास सर्दी से बचने या तन ढकने के लिए कपड़े नहीं होते है। तापमान में गिरावट आने पर सर्दी लगने से इन लोगों की मौत हो जाती है। हर साल देखने में आता है कि कई गरीब लोग सर्द मौसम का शिकार होते हैं। इन्हीं लोगों को सर्द मौसम से बचाने और वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए वस्त्र उपहार अभियान की शुरूआत की गई है जिसमें शहरवासियों, संस्थाओं और मौजिज लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। आज निगम कार्यालय से लेकर वस्त्र उपहार अभियान संग्रह केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग कपड़े देकर जा रहे है।

वस्त्र उपहार अभियान केंद्रों पर वस्त्र देने के लिए इच्छुक सज्जन, संस्थाएं व शहरवासी यहां करें संपर्क –

1 कार्यालय नगर निगम हिसार।
2 मुंशी प्रेम चंद लाइब्रेरी, मॉडल टाउन – 8059928215
3 पटेल नगर लाइब्रेरी – 9671728089
4 शांति नगर लाइब्रेरी – 9467140675
5 सामुदायिक केंद्र सेक्टर-14 लाइब्रेरी – 9896685499
6 डा भीमराव अंबेडकर, गली 12, सूर्या नगर लाइब्रेरी – 8222070621
7 डा भीमराव लाइब्रेरी भारत नगर, 9729500761

Related posts

एचएयू के होम साइंस कॉलेज की वैज्ञानिकों ने महिलाओं को सिखाया राखी बनाना

यूथ ब्लड डोनर ग्रुप को मिला बेस्ट एनजीओ का अवार्ड

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम