हिसार

शान्ति निकेतन महाविद्यालय के विजेन्द्र व अनुवंशिका ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

हिसार,
तोशाम रोड लाडवा स्थित शान्ति निकेतन महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र विजेन्द्र ने 77 किलोग्राम भाग वर्ग तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुवंशिका ने 68 किलोग्राम भाग वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय इण्टरा-कॉलेज प्रतियोगिताओं में कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों विद्यार्थियों का महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य, स्टॉफ तथा विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि पहले भी छात्र विजेन्द्र ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शान्ति निकेतन महाविद्यालय की तरफ से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था।
इस अवसर पर शान्ति निकेतन विद्यापीठ के चेयरमैन डा. एसएस दलाल, वाईस चेयरमैन इंजि. साहिल दलाल, मेजर धर्मेश दलाल व डा. सुनील शर्मा ने विजेन्द्र व अनुवंशिका को उनके इस शानदार व प्रेरणादायक प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टॉफ सदस्यों व डीपीई अत्तर सिंह मलिक को बधाई दी तथा विजेता खिलाडिय़ों को भविष्य में भी इसी प्रकार से खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

बड़ोपल मुठभेड़ : आदमपुर क्षेत्र में एक बदमाश को पुलिस ने घेरा , खुद को मारी गोली

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिमांशु मिस्टर व कल्पना बनी मिस पर्सनैलिटी

तलवंडी राणा में फिरनी के मकानों को लाल डोरे में माना जाए : ओमप्रकाश कोहली

Jeewan Aadhar Editor Desk