सिरसा हिसार

अनेक सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

सुबह शुरू हुए कार्यक्रम देर सायं तक चले, गोयल ने जताया आभार

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र गोयल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इंद्र गोयल के 59वें जन्मदिवस पर सुबह सात बजे सामाजिक कार्य शुरू किये गये जो देर सायं तक चले।
सबसे पहले अखिल भारतीय सेवा संघ महिला शाखा की ओर से इन्द्र गोयल के जन्म दिवस पर सात बजे श्री गौशाला बाबा बालक नाथ मंदिर में सवामणी लगाकर प्रारंभ किया। फिर राजकीय माध्यमिक विद्यालय चतरगढ़ पट्टी में लगभग 400 बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा न करने और न करने देने का संकल्प करवाया। साथ ही 41 बच्चों को जर्सी वितरित की गई और बच्चों को सफलता के सूत्र बताए। इसमें महिला अध्यक्ष परमजीत कौर मडिया, श्रीमती संतोष राज, मिस मनप्रीत कौर मडिया, एडवोकेट पूनम, रेखा और अन्य महिला सदस्य शामिल थी। प्रधानाचार्य ने अखिल भारतीय सेवा संघ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष का जन्मदिन इस तरह से मनाये जाने पर बधाई दी।
इसी तरह कस्तूरबा गांधी वृद्धाश्रम में फल वितरित किये गये। वहां पर वृद्धजनों के साथ बैठकर उनके जीवन के उद्गार भी सभी को अश्रुपूर्ण कर गए। इसी कड़ी में कुष्ठ आश्रम में छोटी-छोटी बच्चियों व महिलाओं को मिठाई वितरित की गई। इसी कड़ी में प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने अपने परिवार के साथ केक काटा और दोपहर का भोजन लिया। दोपहर बाद अखिल भारतीय सेवा संघ के पदाधिकारियों के साथ रॉयल इन्वेस्टमेंट में बैठकर केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। प्रांतीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर लूडो ऑनलाइन भी आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न कोणों से लूडो प्रेमी ने ऑनलाइन प्रतियोगिता की तथा 11 टॉप विजेताओं को इनाम दिया गया।
कार्यक्रमों के चलते भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता के साथ जन्मदिवस मनाया गया और प्रांतीय अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। शाम को ऑनलाइन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र से प्रतिभागियों ने गायन, पेंटिंग, लेखन और अन्य बधाई संदेश दिए। देर सांय संघ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। शाखा अध्यक्ष अमर साहूवाला, प्रदेश सचिव मुकेश वर्मा, शाखा सचिव सिद्धार्थ जैन, विनीत सेठी एवं अन्य के साथ केक काटकर जन्मदिन को यादगार मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न कोणों से बधाई संदेश मिले। इनमें मुख्य रूप से प्रांतीय सरंक्षक डॉक्टर योगेश बिदानी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, महासचिव विनोद धवन, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरके शाह, संगीता कपूर, भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी शामिल थे। इन्द्र गोयल ने अपने इस जन्मदिवस की सबको बधाई दी और सबका आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस दिवस को इतना खूबसूरत दिवस बनाया और समाज के विभिन्न लोगों से मुलाकात रही।

Related posts

शहर में बिक रहा है धीमा जहर, पुलिस नहीं पहुंच पा रही मास्टरमाइंड तक

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक्जिट पोल झुठलाने व ईवीएम पर ठीकरा फोडऩे की बजाय आत्मचिंतन करें कांग्रेस

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुख्यमंत्री की रैली के प्रति क्षेत्रवासियों में भारी जोश : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk