हिसार

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने भ्रष्टाचार पर सेमिनार का आयोजन किया

हिसार,
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया हिसार टीम द्वारा नेशनल चेयरमैन विजय गुप्ता की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन होटल ग्रेटर अशोक हिसार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने शिरकत की। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप मे ब्रांड एंबेसेडर मिसेज हरियाणा-2019 पूजा अल्हण व मॉडल एवं आर्टिस्ट निशा सोनी रहे। इस सेमिनार में भारत के दूर दराज के क्षेत्रों से लोगों ने हिस्सा लिया व भ्रष्टाचार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू गुप्ता, कविता गुप्ता, गौरव गाभा, अश्वनी कंबोज, डॉक्टर धर्मेंद्र, डॉक्टर ममता प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट एस. के. शर्मा, नवलीन सेठी, संजय डालमिया, वीरेंद्र गुप्ता, कीर्ति गोयल, गुंजन गोयल, विनोद प्रकाश, ब्रम्हानंद गोयल, अश्वनी, राजेन्द्र ढाका, सुरेश, भावना गुप्ता, दीपेंद्र व हिसार से पार्षद अमित ग्रोवर, जगमोहन मित्तल, अनिल जैन व अन्य रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि हमारी संस्था के पूरे भारत में बारह हजार से ज्यादा सदस्य कार्य कर रहे हैं व हम जगह-जगह सेमिनार व हस्ताक्षर अभियान चला लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय गुप्ता ने बताया कि माना कि भ्रष्टाचार की जड़ें काफी मजबूत हैं लेकिन हमें इससे मजबूती से लडऩा चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए आज नहीं तो कल हम इसे जड़ से समाप्त करने में हम कामयाब होंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी मास्टर सुरेंद्र चौहान व एडवोकेट भावना गुप्ता ने किया। मुख्यअतिथि नरेंद्र अरोड़ा को समृति चिन्ह दिया। इसके अलावा लगभग दो दर्जन जो विभिन्न स्थानों से पहुंचे पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Related posts

पिता व भाई की याद में जाट स्कूल में कमरा निर्माण के लिए रखी नींव राजकुमार सलेमगढ

जीवन भर किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे चौ. चरण सिंह : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk

जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना रहेगा जारी : यूनियन