हिसार

दुकानें बंद करने का समय शाम आठ बजे तक किया जाए : बजरंग गर्ग

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के हर जिले में 24 जनवरी से ज्ञापन सौंपे जाएंगे

हिसार,
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाजारों में दुकानें बंद करने का समय शाम आठ बजे तक किया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के चलते व्यापारियों, आम दुकानदारों व रेहड़ी वालों को परेशानी हो रही है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
अग्रसेन भवन में पत्रकारों से बातचीत में बजरंग गर्ग ने कहा कि शाम 6 बजे दुकानें बंद करने का समय बढ़ाकर रात्रि 8 बजे तक दुकानें खुली रखने के लिए व्यापार मंडल के प्रतिनिधि प्रदेश के सभी जिलों में 24 जनवरी से हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि शराब ठेके 10 बजे तक खुले रहते हैं लेकिन सरकार द्वारा व्यापारियों की दुकानें छह बजे बंद कराने का आदेश कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सरकार के चहेतों द्वारा जगह-जगह भारी भीड़ जुटाकर सम्मेलन कर रहे हैं। रैली व शराब के ठेकों में तो कोरोना आता नहीं, कोरोना व्यापारियों की दुकानों में ही आता है क्या। सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जो व्यापारियों के विरोध में हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी केंद्र व प्रदेश सरकार को करोड़ों अरबों रुपए का टैक्स देकर सरकार का खजाना भरने का काम कर रहा है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश भर में लगातार शिकायतें आ रही है कि सरकारी अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए दुकानों में घुसकर माक्स का चालान काट रहे हैं। यहां तक कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल डालने की बजाए सडक़ों पर मोटरसाइकिल, स्कूटर व गाड़ी रोक रोक कर चालान काटने में लगे हुए हैं, बेवजह जनता को नाजायज तंग करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि पिछले कोरोना के समय में जो व्यापारी से बिजली, पानी, हाउस टैक्स व बैंकों के ब्याज जो लिया था उसे वापिस किया जाए और व्यापारी व उद्योगपतियों को जो कोरोना के समय में भारी नुकसान हुआ है उसके लिए आर्थिक पैकेज दिया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के समय 20 लाख करोड रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी मगर बड़े अफसोस से कहना पड़ता है कि आज तक व्यापारियों को एक रुपया भी नहीं मिला।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के शहरी प्रधान मंगल ढालिया, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक महेश चौधरी, महासचिव सुरेंद्र बजाज, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन प्रधान अजय सैनी व शिवकुमार सैनी, वशिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र सोनी, आर्य बाजार पडाव बाजार प्रधान रवि आहुजा, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अक्षय मलिक, इंदिरा मार्केट प्रधान रवि असीजा, पडाव बाजार प्रधान नरेश बंसल, उप प्रधान जय सिंह प्रजापति, फ्लैमिंगो मार्केट प्रधान नरेंद्र कठपाल, बस अड्डा एसोसिएशन प्रधान ओमप्रकाश मलिक, प्रवक्ता पंकज खुराना, ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट एसोसिएशन प्रधान बंटी गोयल, अग्रवाल सभा प्रधान एनके गोयल, पुरानी मंडी रोड प्रधान मनीष गोयल, साड़ी एसोसिएशन प्रधान गोपाल डालमिया, लोहा मंडी एसोसिएशन प्रधान सीताराम सिंगल, प्रदेश सह सचिव ऋषि राज बुडानिया व निरंजन गोयल आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

आदमपुर में 60 कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार दबाव में आई : वीएल शर्मा

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 फरवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk