हिसार

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन में होगा ध्वजारोहण : बजरंग गर्ग

कांग्रेस पार्टी की देश की आजादी व विकास में अहम भूमिका

हिसार,
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में हिसार के कांग्रेस भवन में 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया जाएगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि देश की आजादी व विकास में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रही हैं। कांग्रेस पार्टी के अनेक लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर भारत को आजाद करवाया था। आज हम जिस आजाद भारत में सुख की सांस ले रहे हैं वह वीरों की कुर्बानी के कारण ले रहे हैं। 26 जनवरी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। जिस दिन भारत देश का मजबूत संविधान लागू किया था। पूरे विश्व में भारत ऐसा देश है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाईचारा से रह रहे हैं।

Related posts

जन कल्याण अन्नपूर्णा समिति ने कम्बल बांटे

डा. बलजीत शास्त्री को गोल्ड मैडल से नवाजा गया

सीएम बोले स्वच्छ हरियाणा..कर्मचारी बोले झाडू तो दिलाओं बाबा