हिसार

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पूनिया का हरियाणा पुलिस मेडल के लिए चयन

हिसार,
हिसार के सेक्टर-14 निवासी धर्मवीर सिंह पूनिया का चयन हरियाणा पुलिस मेडल के लिए हुआ है। वे वर्तमान में भौंडसी में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह मेडल पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा।
मूलत: गांव किरोड़ी निवासी धर्मवीर सिंह पूनिया 1990 में एएसआई के पद नियुक्त हुए थे। इस दौरान उन्होंने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व पलवल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उनका चयन हरियाणा पुलिस मेडल के लिए किया गया है। उनके चयन से उनके गांव किरोड़ी तथा हिसार में खुशी का माहौल है।

Related posts

जब आलूू—चम्मच रेस में दौड़ पड़ी डीसी प्रियंका सोनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के सभी प्रबंध सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी : एसडीएम

अमरजीत कौर ने योग दिवस को बताया निरोग दिवस