हिसार

हिसार के चार खिलाडिय़ों का जूनियर इंडिया पुरुष हॉकी कोचिंग कैंप में चयन होने पर योगराज शर्मा ने लड्डू बांटे

हिसार,
हिसार की लड़कियों ने भारतीय हॉकी टीम में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हिसार, हरियाणा व भारत का नाम रोशन किया है। अब हिसार के चार खिलाडिय़ों का जूनियर इंडिया पुरुष हॉकी कोचिंग कैंप में चयन हो गया है। यह कैंप 14 फरवरी से बैंगलुरु में शुरु होगा। इस कैंप में देश भर से 65 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है जिनमें हिसार के चार खिलाड़ी शामिल है।
हिसार के चार खिलाडिय़ों हिमवान सिहाग, दीपक, रोहित व दीपक के चयन से हिसार के हॉकी प्रेमियों ने खुशी जताई है। अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है कि आने वाले समय में हिसार के लडक़े भी भारतीय हॉकी टीम से देश के लिये खेलेंगे। हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। योगराज शर्मा ने हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाडिय़ों के बीच पहुंचकर लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल नीति व खेल मंत्री संदीप सिंह की खेलों में कार्यशैली की बदौलत हिसार के हॉकी खिलाडिय़ों का जूनियर इंडिया हॉकी कैंप के लिये चयन होना हिसार व हरियाणा के लिये गर्व की बात है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीन पोपली ने चुने गये खिलाडिय़ों को बधाई दी। उनके साथ समाजसेवी योगराज शर्मा, प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य नरेश नैन, भाजपा युवा कार्यकर्ता दीपक सिंधड़, हॉकी कोच रुचिका, हॉकी कोच पूनम रानी, हॉकी कोच हरेन्द्र, सीनियर हॉकी खिलाड़ी दीपेन्द्र शीलू आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

10 मई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

23 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम