हिसार

भारतीय जीवन बीमा निगम हिसार शाखा-2 कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

कृष्ण कुमार प्रधान व सुरेन्द्र पूनिया बने सचिव

हिसार,
नार्दन जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की भारतीय जीवन बीमा निगम हिसार शाखा-2 के वार्षिक चुनाव आज हुए। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रोहतक मंडल के उपाध्यक्ष त्रिलोक बंसल तथा शाखा-1 के सचिव मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
चुनाव में सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार को प्रधान, रणजीत कौर उपप्रधान, सुरेन्द्र पूनिया सचिव, अजीत सिंह सहसचिव व रंजना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उषा ग्रोवर को ऑडिटर तथा वैशाली व ऋतु को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण कुमार व सचिव सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की रीढ़ सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर बेचने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि एलआईसी के वर्तमान स्वरूप को बचाने के लिए और इसकी रक्षा के लिए देशभर के बीमा कर्मचारी 28-29 मार्च को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली दो दिवसीय हड़ताल में पूर्ण भागीदारी करेंगे।

Related posts

आदमपुर में सीएम फ्लाइंग का छापा…एक युवक पर मामला दर्ज..जानें क्या हुआ बरामद

Jeewan Aadhar Editor Desk

कैंट मार्केट के दुकानदारों ने दोहराई सर्विस रोड बनाने की मांग

सोनाली फौगाट—सुलतान सिंह प्रकरण में महिला आयोग की जांच पूरी, सुलतान सिंह को गिरफ्तार करने की सिफारिश

Jeewan Aadhar Editor Desk