हिसार

कर्मचारियों की मांगों के समाधान बारे सरकार गंभीर नहीं : सुरेश लांबा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ब्रांच की बैठक का आयोजन

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी ब्रांच नंबर दो की कार्यकारिणी की बैठक ब्रांच प्रधान सुरेश लाम्बा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन अजीत फौजी ने किया। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28-29 मार्च की प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया और हड़ताल को सफल बनाने के लिए पदाधिकरियों की ड्यूटी लगाई गई। बैठक में यूनियन के जिला प्रधान सुरेश डाबला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान सुरेश लांबा और जिला प्रधान सुरेश डाबला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है और कर्मचारियों की मांगोंं को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन के फैसले को लागू करने, सभी विभागों में रिक्त पदों को स्थाई भर्ती से भरने तथा निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इनको पूरा करने में आनाकानी कर रही है। इसलिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारी हड़ताल में भागीदारी कर सफल बनाते हुए सरकार पर मांगों को पूरा करने का दबाव बनाने का काम करें।
बैठक को पूर्व जिला प्रधान सत्यवान बधाना, मुख्य संगठनकर्ता ओमप्रकाश यादव, चेयरमैन चांदराम चहल, वरिठ उपप्रधान मनीष रोहिल्ला, ऑडिटर ईश्वर खुंडिया व सहसचिव इंद्राज फौजी आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related posts

कोरोना लक्षण के चलते हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह होम क्वारंटाइन

हिसार सीआईए की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मुंशी की उपचार के दौरान हुई मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा पुलिस के ADGP ओपी सिंह के साले सुशांत राजपूत का निधन बेहद दु:खद

Jeewan Aadhar Editor Desk