हिसार

श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में नवरात्र महोत्सव का आयोजन 2 से 10 अप्रैल तक

हिसार,
मॉडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में 2 से 10 अप्रैल तक नवरात्र महोत्सव बहुत ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस शुभावसर पर महामंडलेश्वर पूज्य संतोषी माता जी के सान्निध्य में हरिद्वार से पधारने वाले 9 वैदिक विद्वान यजमानों से विधिविधान अनुसार पूजा करवाएंगे व पाठ करेेंगे। पीठ के प्रवक्ता रमेश चुघ ने बताया कि यह निर्णय पीठ की प्रबंधक समिति की रविवार देर सांय हुई बैठक में लिया गया।
रमेश चुघ ने बताया कि 2 से 10 अप्रैल तक हर रोज सुबह 8 बजे से पूजा होगी और सांय 4 बजे से दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। व्यास पीठ को पूज्य माता श्री सुशोभित करेंगी। बैठक में संयोजक राजमल काजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष बंसल, उपाध्यक्ष आरपी गुप्ता, राजेंद्र नांगरू, कमल गोयल, कोषाध्यक्ष लोकनाथ सिंगल, प्रवक्ता रमेश चुघ, अशोक बंसल, मदनलाल गोयल, मुकेश गर्ग व जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राहगिरी कार्यक्रम में युनाइटिड स्पोट्र्स अकेडमी के खिलाडिय़ों ने किया सेल्फ डिफेंस व कराटे का प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

ब्राह्मण समाज से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुलदीप

मनरेगा श्रमिकों के लिए 100 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड बनाया: वित्तमंत्री