हिसार

विनोद गोयल दोबारा चुने गए अखिल भारतीय सेवा संघ के हिसार शाखा अध्यक्ष

नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया सेवा कार्यों को और विस्तार देने का ऐलान

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा हिसार की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2022—23 के लिए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। संघ के प्रांतीय सरंक्षक डॉ. योगेश बिदानी, प्रांतीय इंदर गोयल, प्रांतीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय सचिव मुकेश वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेंद्र सपरा, प्रांतीय प्रचार सचिव संदीप भाटिया व जिला संयोजक कमल कक्कड़ व गिरिराज शर्मा की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
बैठक में सबसे पहले सचिव जतिन वधवा ने पूरे वर्ष की रिपोर्ट रखी और पूरे वर्ष किये गए सेवा कार्यों के बारे में बताया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल ने वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात नए वर्ष के लिए चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विनोद गोयल को दोबारा से अध्यक्ष, जतिन वधवा को सचिव व सुमित मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ साथ संस्था की 11 सदस्यीय कार्यकारणी बनाई गई। इसमें शाखा सरंक्षक कृष्ण बंसल, शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल, शाखा सचिव जतिन वधवा, शाखा कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, शाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर दास बिंदल, शाखा उपाध्यक्ष हरिप्रकाश सिंगल, शाखा संगठन मंत्री संजय सेहरा, शाखा सलाहकार एडवोकेट दीपक गर्ग, शाखा सह कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, शाखा सह सचिव संजीव राजपाल व शाखा कार्यकारिणी सदस्य रंजीव राजपाल को बनाया गया। बैठक में सुरेश बत्रा, राधेश्याम मेहता, विनोद सोनी, गिरिराज शर्मा, विनोद जिंदल, जगदीश बंसल, राजेंद्र अग्रवाल नरेश, सुधीर जिंदल, संदीप भाटिया, राधेश्याम मेहता, श्यामलाल व विष्णु गोयल आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने नव चयनित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनसे आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में और निखार लाए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों का दायरा बढ़ाने में प्रदेश संगठन की ओर से हिसार सहित हर शाखा को पूरा सहयोग दिया जाएगा। संरक्षक डा. योगेश बिदानी ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ आज हर जगह सेवा का पर्याय बनकर उभरा है। प्रांतीय महासचिव विनोद धवन ने भी नवचयनित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा।
अध्यक्ष विनोद गोयल ने इस अवसर पर कहा कि पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनमें जो आस्था जताई उन्हें दोबारा जिम्मेवारी सौंपी है, उसके लिए वे उनके आभारी है। उनका प्रयास रहेगा कि सभी के विश्वास को कायम रखते हुए अखिल भारतीय सेवा संघ के कार्यों में और विस्तार किया जाए ताकि जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके।

Related posts

मातृत्व वंदना योजना का लाभ उठाएं महिलाएं : डॉ. दहिया

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक दिन पहले ही कोरोना मुक्त हुए हिसार में बीएसएफ जवान कोरोना पॉजिटिव मिला

भिण्डी की वैज्ञानिक खेती करके बनाएं आय का साधन : केपी सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk