हिसार

जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना रहेगा जारी : यूनियन

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने उपमंडल अभियंता के रवैये के खिलाफ शुरू किया धरना

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की शहरी शाखा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के उपमंडल अभियंता नंबर 2 के कार्यालय के समक्ष ब्रांच प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना का संचालन कैशियर अजीत फौजी ने किया। धरना में शहरी ब्रांच के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उपमंडल अभियंता नंबर 2 ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि उपमंडल अभियंता द्वारा कर्मचारियों से अपने निजी कार्य करवाए जाते हैं। यदि कोई कर्मचारी किसी मजबूरी के चलते उनका निजी कार्य करने से इंकार कर देता है तो उसको प्रताडि़त किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब संगठन ने उपमंडल अभियंता से बातचीत करनी चाही तो संगठन पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके कारण कर्मचारियो में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक उपमंडल अभियंता संगठन के साथ बातचीत कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
धरना को पूर्व जिला प्रधान सत्यवान बधाना, चेयरमैन चांदराम चहल, कार्यकारी सचिव इंद्राज फौजी, कार्यकारी प्रधान मनीष रोहिल्ला, सहसचिव दलबीर पुनिया, अनिल कुमार व मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश आदि ने संबोधित किया।

Related posts

राशन लेकर न्योली कलां से दिल्ली के रवाना हुआ युवाओं का जत्था

शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत लंबित कार्यों को तय समयावधि में निपटाएं : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 अगस्त 2019 : जानें बुधवार का राशिफल