हिसार

सुभाष सिंवर चुने गए मुख्याध्यापक एसोसिएशन के जिला प्रधान

वरिष्ठता सूची व पदोन्नति सूची जारी करवाने का प्रयास होगा : सुभाष

हिसार,
हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन की हिसार जिला कार्यकारिणी की बैठक पटेल नगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रायसिंह मलिक ने की। बैठक में सुरेन्द्र कुमार चुघ के सेवानिवृत होने पर रिक्त हुए जिला प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से सुभाष सिंवर को जिला प्रधान चुना गया। पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य प्रधान आर्य संजय सहारण उपस्थित रहे।
प्रधान सुभाष सिंवर ने इस अवसर पर कहा कि तमाम कार्यकारिणी व सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे सबके सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने सदैव मुख्याध्यापकों के हित में काम किया है और इसमें सबका सहयोग जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी सदस्यता अभियान के कार्य को शत—प्रतिशत पूरा करेगी। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी के साथ मिलकर वरिष्ठता सूची व पदोन्नति सूची जारी करवाने का भी पूरा प्रयास होगा।
बैठक में जिला महासचिव महेन्द्र सिंह बूरा, वित्त सचिव बलजीत रोहिला, उप प्रधान विजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र चहल, जसवंत सिंह, प्रताप सिंह, राजेन्द्र वर्मा, कांतिकमल व नरेश रोहिला सहित अन्य मुख्याध्यापक भी उपस्थित थे।

Related posts

हिसार से जुड़ी स्मृतियों को सदैव याद रखूंगा : मीणा

Jeewan Aadhar Editor Desk

राधे होली महोत्सव में घंटों झूमे श्रद्धालु

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 फरवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk