हिसार

भाजपा के महासंपर्क अभियान की तैयारियां पूरी, कार्यकर्ताओं में उत्साह : कैप्टन भूपेंद्र

सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित, करेंगे जनता से संपर्क

सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता, जनता की राय ली जाएगी

हिसार,
केन्द्र सरकार की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने के लिए 5 मई से शुरू होने वाले पार्टी के महासंपर्क अभियान की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की गई और हर कार्यकर्ता में अभियान के प्रति जोश है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने 5 मई से शुरू होने वाले पार्टी के महासंपर्क अभियान की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 5 मई से 25 मई तक महासंपर्क के तहत मंत्री, सांसद, विधायक, मोर्चों व प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी जिला के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला के कार्यकर्ता 100-100 व्यक्तियों से और 26 मई को 100-100 परिवारों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रति कार्यकर्ताओें में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और हर कार्यकर्ता सरकार की जनहितैषी नीतियां लेकर जनता में जाने को आतुर है। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाला हर पदाधिकारी 100—100 लोगों से संपर्क करेंगे।
कैप्टन भूपेेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि ‘जन सेवा के आठ साल’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी यह महासंपर्क अभियान चला रही है। इससे न केवल पार्टी की जड़ें बूथ स्तर पर और मजबूत होगी, बल्कि मोदी सरकार के विजन एवं योजनाओं के प्रति कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश की जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने बताया कि इन 20 दिनों में जिले के नेता जिलास्तर पर और मंडल के नेता मंडल स्तर पर संपर्क करेंगे। जिला के सभी बूथों पर सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे यह अभियान चलेगा। हर बूथ पर 100 लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों और उनसे हुए लाभ के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी भावना जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का एक उद्देश्य लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं से जोड़ना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सरकार की जनहितैषी नीतियों से जनता को अवगत करवाएं।

Related posts

सदलपुर, बालसमंद और काजलां में मिले कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर नागरिक अस्पताल के सामने सीवरेज व्यवस्था का निकला जनाजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

गर्भवती से दुष्कर्म..शर्म के चलते पति ने पत्नी को काट डाला और खुद ने लगाई फांसी