हिसार

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हिसार में सम्मान समारोह पांच को : सुभाष ढींगड़ा

मनोहर मोर्चा करेगा कार्यक्रम, अनेक गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल

हिसार,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 5 मई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनोहर मोर्चा की ओर से हिसार के सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में जन्मदिन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में व पंजाबी वेल्फेयर सोसायटी हिसार के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में अनेक मंत्री, विधायक व गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा ने बताया कि 5 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद डा. डीपी वत्स, विधायक विनोद भ्याणा व जोगीराम सिंह तथा हिसार के मेयर गौतम सरदाना अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा हिसार की उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग, हुडा प्रशासक राजेश जोगपाल, एचएयू के वीसी बीआर कम्बोज, लुवास के वीसी विनोद कुमार वर्मा, हार्टिकल्चर वीसी प्रो. समर सिंह, चरखी दादरी के एडीसी डा. मुनीष नागपाल, एचएयू के रजिस्ट्रार सुरेन्द्र मेहता, जीजेयू के रजिस्ट्रार अविनाश वर्मा, सिविल सर्जन डा. रतना भारती व जनस्वास्थ्य विभाग के एसई टीआर पंवार विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि डा. उमेश कालड़ा, डा. अशोक अरोड़ा, डा. साहिल पोपली, पूर्व विधायक वेद नारंग, अक्षय मलिक, महाबीर प्रसाद महिपाल, डा. योगेश बिदानी, अजय बत्रा, राजकुमार ऐलावादी, वीना अरोड़ा, पुनीत मैनी, सोनाली फोगाट, कर्णसिंह रानोलिया, एसपी चालिया व जितेन्द्र भारती विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों व नगरवासियों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Related posts

आदमी के मरने पर भी आधार कार्ड संख्या दर्ज करना अनिवार्य

काजला धाम का कार्यक्रम 27 को टोहाना में

शारीरिक व मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता योग : मदन गोपाल आर्य

Jeewan Aadhar Editor Desk