हिसार

रोडवेज बस से बाइक टकराई, युवक की मौत

हिसार,
गांव कंवारी के पास रोडवेज बस और बाइक में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, हिसार डिपो की बस कंवारी की तरफ से हिसार आ रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बस चालक ने बाइक को बचाने के लिए बस को सड़क से कच्चे में उतार ली। लेकिन इसके बाद भी बाइक सीधे बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।

Related posts

महात्मा गांधी अस्पताल की चौथी वर्षगांठ पर महारक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर दो अक्तूबर को : डा. रमेश बिश्नोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब सरेआम होने लगी लूट—खसोट, पुलिस प्रशासन का नहीं रहा कोई ड़र

स्वच्छता के लिए हजारों विद्यार्थी उतरे हिसार की सड़कों पर