हरियाणा हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ की शाखाओं के विस्तार के लिए काम करें पदाधिकारी : इन्द्र गोयल

शाखाओं का विस्तार करके सेवा कार्यों को बढ़ावा देना संगठन का मुख्य लक्ष्य

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे सेवा संघ की शाखाओं के विस्तार के लिए बढ़—चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि शाखाओं का विस्तार करके सेवा कार्यों को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
इन्द्र गोयल संगठन के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ का मुख्य लक्ष्य जनहित में कार्य करना है। समय—समय पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ऐलान किया कि अखिल भारतीय सेवा संघ जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों में अपनी शाखाएं स्थापित कर लेगा जिससे सेवा कार्यों को और गति मिलेगी। वर्चुअल बैठक के दौरान प्रांतीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी व प्रांतीय महासचिव विनोद धवन ने भी अपने विचार रखे।
प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेंद्र सपरा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सेवा कार्यों द्वारा जरूरतमंदों की मदद करना है। संगठन का प्रयास है कि कोई भी हर जरूरतमंद तक पहुंचकर उनकी मदद की जाए।
बैठक में उपरोक्त के अलावा हिमाचल संयोजक प्रो. मोनिका पंचानी, दिल्ली सयोजक श्रीमती ऊषा ढल, कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेंद्र सपड़ा, प्रचार सचिव संदीप भाटिया, रजनी जैन, विजय जैन, कमल कक्कड़, महेंद्र सैनी सहित अनेक पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार के लिए अपने अपने विचार रखें।

Related posts

महंगाई भत्ता रोकने के फरमान से कर्मचारियों में भारी रोष : मौलिया

अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने किया धरना समाप्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

मोदी के जनता कर्फ्यू को कालीरामणा खाप ने दिया पूर्ण समर्थन