हिसार

चिटफंड कंपनी में धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर पुलिस ने शिव कालोनी स्थित मकान में छापामारी कर चिटफंड कंपनी मेें धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी हरि सिंह को शनिवार हिसार अदालत में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हरिसिंह अपने मकान में आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश दलबल सहित मकान में दबिश दी। काफी देर तक मकान को खंगालने के बाद कोई नही मिला। जब पुलिस ने रसोई घर को बारीकी से खंगाला तो आरोपी नीचे दराज के अंदर घुसा हुआ मिला। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया पुलिस अदालत से रिमांड का आग्रह करेगी ताकि आरोपित से अन्य जानकारियां हासिल की जा सके।

Related posts

गांव ढाणी मोहब्बतपुर में अज्ञात चोरों ने उड़ाई हजारों की बिजली की केबल

शहर के मुख्य बाजारों में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

वैज्ञानिकों की नई किस्मों व तकनीकों को किसानों द्वारा अपनाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk