हिसार

आयकर कर्मचारी महासंघ, हिसार शाखा का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

हिसार,
आयकर कर्मचारी महासंघ की हिसार शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शाखा के पदाधिकारियों में कृष्ण सैनी को प्रधान, जगमोहन उपप्रधान, घनश्याम सैनी सचिव, कृष्ण पूनिया संयुक्त सचिव व विनय गेरा को खजांची चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में वीरेन्द्र सिंह रेवाड़, विक्रम सिंह मोटला, प्रवीन रानी, आजाद सिंह गिरोह, सुमित सिंह कालीरावण, सतीश कुमार, मुकेश वर्मा, संजीव खन्ना, विजय कुमार को शामिल किया गया।
आयकर कर्मचारी महासंघ उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सर्कल संयुक्त सचिव सुरेश नंागरू को कार्यकारिणी का स्थायी सदस्य मनोनीत किया गया। उन्होंने हिसार शाखा के सभी सदस्यों को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि कर्मचरियों के हितों की रक्षा के लिए वे हिसार यूनिट को भरपूर सहयोग देते रहेंगे।

Related posts

दिल्ली की घटना निंदनीय, लेकिन इसके लिए केवल किसानों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं : किरमारा

हमारा देश जांबाज सैनिकों के कारण ही टिका हुआ: रावत

24 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम