देश

उकलाना में एक होटल से 14 किलो चूरापोस्त बरामद

हिसार: हिसार के कस्बा उकलाना में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर नशीले पदार्थ की खेप पकड़कर होटल संचालक को अरेस्ट कर लिया। हिसार की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि थाना उकलाना की पुलिस को सूचना मिली कि उकलाना के निकट ही सूरेवाला चौक पर स्थित हरियाणा धमाका होटल में नशे का कारोबार होता है और यहां से चूरापोस्त सप्लाई होता है। इस पर पुलिस ने बीती रात होटल पर छापा मारा और  800 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर लिया। पुलिस ने होटल संचालक सुभाष को अरेस्ट करके पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास बाहर से ड्राइवर आते रहते हैं। उसने उन ड्राइवरों से 33,660 रूपए में यह चूरापोस्त खरीदा था और वह थोड़ा-थोड़ा करके अन्य ड्राइवरों को महंगा बेच देता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा हो जाता था।

Related posts

टेलीकॉम बाजार में मचेगा धमाल, BSNL 5G इंटरनेट सेवा शुरू करने के करीब

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 वर्षीय CA बनेंगे जैन भिक्षु, 100 करोड़ का बिजनेस छोड़ लेंगे दीक्षा

SBI की नकली ब्रांच खोली, लॉकर से लेकर चैकबुक तक नकली