करनाल हरियाणा

किस पर करे विश्वास, फूफा ने की दरिंदगी

करनाल
लड़कियों को बाहर भेजते समय अकसर अभिभावक सुरक्षा को लेकर परेशान रहते है, लेकिन जब भेड़ियम घर पर ही हो तो क्या किया जाए।
ऐसा ही मामला करनाल जिले के इंद्री कस्बे के कलसौरा गांव का है। आरोप है कि बुआ के घर रहने आई एक युवती के साथ उसके फूफा ने गांव के ही एक लड़के के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार युवती मार्च 2016 में अपनी बुआ के यहां रहने के लिए आई थी। उस समय उसके फूफा ने गांव के ही एक युवक के साथ मिलकर उसके साथ खेतों में बने ट्यूबवेल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
बयाना चौंकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने कहा कि एक युवती जोकि यमुनानगर की रहने वाली है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।

Related posts

कूड़े की गाड़ी में छिपकर भोंडसी जेल से रेप आरोपी फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में छात्र नहीं बदल सकते स्कूल, आया नया फरमान

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अत्याधुनिक तकनीक के 200 कैमरों से रखी जायेगी विशेष नजर

Jeewan Aadhar Editor Desk