साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफलः 6 से 12 नवंबर

नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
मेष (Aries):
सप्ताह आर्थिक विषयों, संतान, प्रणय संबंध तथा विद्याभ्यास के लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी। बुध वृश्चिक राशि के अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है जिससे कार्यक्षेत्र व व्यावसायिक क्षेत्र में (नौकरी- धंधे) मध्यम परिणाम मिलेगा। भाग्येश तथा व्ययेश गुरु सातवीं तुला राशि के स्वाति में भ्रमण कर रहा है जिससे भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर मिलते रहेंगे। सप्ताह मध्य से कामकाज में वृद्धि होगी तथा आर्थिक लाभ मिलता रहेगा। पारिवारिक संबंधों, आर्थिक विषयों, निजी जीवन, दांपत्य जीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापारिक संबंधों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी तथा आर्थिक लाभ मिलेंगे। मैत्री संबंधों में अनुकूलता देखने को मिलेगी।
वृषभ (Taurus):
इस समय के दौरान आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने का योग हैं। 5, 6, 7, 8 तारीख के दिन की ग्रह स्थिति पूर्ण रूप से आपके अनुकूल बन रही है। आपकी बुद्धि अधिक कुशाग्र होगी। संतान संबंधी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। आप अपने प्रयत्न चालू रखें। इस समय के दौरान आपके भाई-बहन की प्रगति होने का योग है। इन 4 दिनों के दौरान आपको छोटा-मोटा आर्थिक लाभ होने का योग बन रहा है। व्यवसाय में कोई छोटा-मोटा सौदा होगा। फुटकर कार्य करने वाले लोगों को बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। आवश्यकता से अधिक विचार करने में कहीं अवसर आपके हाथ से निकल न जाए, इसका ध्यान रखना होगा। इस समय के दौरान पूजा-पाठ में आपका मन नहीं लगेगा। आपकी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है। आपके खाने-पीने और सोने के समय में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप जॉब करते हैं तो समय पर काम पूरा करने के लिए आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। जीवनसाथी अथवा प्रियजन के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन (Gemini):
सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक लाभ की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। मैत्री संबंधों में प्रगति होगी। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी और उनसे आपको प्रगति का कोई उत्तम संकेत मिल सकता है। 6, 7 तारीख के दिन वृषभ राशि का चंद्र बारहवें स्थान से भ्रमण कर रहा है। इस समय आकस्मिक खर्च का प्रसंग बनेगा। आप जनसेवा अथवा धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे और कर्मकांड अथवा पूजा में भाग लेने के लिए लंबी यात्रा करने की संभावना रहेगी। वाहन संभलकर चलाएं। विशेष रूप से प्रोफेशनल मोर्चे पर इस समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। 8 और 9 तारीख के दिन आप व्यक्तित्व विकास पर अधिक ध्यान देंगे। महिलावर्ग के लिए इस समय स्वयं पर खर्च करने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। 10, 11 तारीख के दिन कर्क राशि का चंद्र आपकी राशि से दूसरे राहु के ऊपर से भ्रमण कर रहा है। आपकी आमदनी होगी, परंतु किसी भी व्यक्ति के साथ आर्थिक लेन-देन में लापरवाही न रखें अन्यथा व्यर्थ मानसिक तकलीफ होगी। पारिवारिक संबंधों में तनाव की संभावना रहेगी।
कर्क (Cancer):
इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। आप बिजनेस करते हैं तो 5, 6 तारीख के दौरान बिजनस के प्रयोजन से प्रवास कर सकेंगे। यह यात्रा आपके लिए लाभदायी रहेगी। आयात-निर्यात के कार्यों में काफी अच्छी आमदनी होने के योग हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातक भी बड़े ऑफर की आशा रख सकते हैं। विवाह के इच्छुक जातकों की योग्य व्यक्ति से मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। 7, 8 तारीख के दौरान आप उलझनभरी समस्याओं का अपनी बुद्धिमत्ता और अनुभव से समाधान कर सकेंगे। मन पर उदासीनता के बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में चंद्र आपके लग्नस्थान में आएगा तब स्थिति थोड़ी सुधरेगी।
सिंह (Leo):
इस सप्ताह भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है जो कार्यक्षेत्र में प्रगति कराएगा। पिता के साथ आपके संबंध और बढ़िया होंगे। इसके अलावा मिथुन राशि के चंद्र का आपके जन्म चंद्र से ग्यारहवें स्थान में से भ्रमण हो रहा है। इस स्थिति के कारण मैत्री संबंधों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त होंगे। 10, 11 तारीख के दौरान कर्क राशि के चंद्र का कर्क राशि में राहु के ऊपर से भ्रमण हो रहा है। जो आपको आकस्मिक खर्च कराएगा। दुर्घटना का योग बनेगा इसलिए वाहन ध्यान से चलाएं। अकारण चिंता होगी। तुला का गुरु भाग्यवृद्धि से संबंधित नए अवसर प्रदान करेगा।
कन्या (Virgo):
इस सप्ताह का फलादेश देखें तो आमदनी के लिए यह समय उत्तम रहेगा। भाग्येश शुक्र तुला राशि में चल रहा है और ग्यारहवां राहु आपको उत्तम आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आमदनी के स्रोत अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। अच्छी आमदनी होगी। इस समय आपमें जोश और उत्साह अधिक रहेगा, इसलिए उत्साह से काम कर सकेंगे। दांपत्य जीवन सुखी व उत्तम रहेगा, परंतु गुस्से पर नियंत्रण अवश्य रखना पड़ेगा। नौकरी हो या व्यापार, इस समय बेनामी आमदनी से खूब लाभ होगा। चल संपत्ति जैसे कि सोना-चांदी, वाहन आदि में वृद्धि होगी। महिलाओं के जेवरात और रत्नों की खरीदी करने की संभावना है। परिवार में किसी महिला का आगमन होगा। व्यापारी वर्ग की बात करें तो उधारवसूली के लिए शुभ समय है।
तुला (Libra):
इस समय के दौरान आपकी राशि के ऊपर से गुरु-कर्क और सूर्य का भ्रमण होगा। नीच के सूर्य के आपकी राशि के ऊपर से भ्रमण करने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको मिलने वाला लाभ अटक सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, पेट और कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको कामकाज के स्थान पर थोड़ी समस्या आ सकती है। गणेशजी के अनुसार कार्यस्थल पर होने वाली समस्या आपकी चिंता में वृद्धि कर सकती हैं। आपके पारिवारिक जीवन में भी अंशाति दिखाई देगी। परिवार के साथ यात्रा होने का भी योग है। आपको अपने मित्र विशेषकर स्त्री मित्र से लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio):
इस सप्ताह आपकी राशि का अधिपति मंगल, आपकी राशि से लाभ स्थान में भ्रमण शुरू करेगा, जो आपके लिए अति शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा और अपने क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे जिसके कारण आप मानसिक रूप से खुशी प्राप्त करेंगे। परिवार में आनंद व उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। इस समय आप परिजनों अथवा मित्रों को घर पर आमंत्रित करके छोटे उत्सव का कार्यक्रम बनाएंगे। हर काम में विजय की प्रबल संभावना बनेगी। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को आप पीछे छोड़ देंगे। मकान प्रॉपर्टी और कृषि से संबंधित उत्तम लाभ होगा। वर्षों से किया गया निवेश फालदायक सिद्ध होगा साथ ही इस सप्ताह में आपकी राशि का अधिपति मंगल का शत्रु बुध भी आपकी राशि में भ्रमण करेगा। जो आपके स्वयं के कार्यों में उत्साह उमंग बढ़ाएगा।
धनु (Sagittarius):
सप्ताह की शुरुआत मानसिक और शारीरिक शांति और आनंद के साथ होगी। भाई-बहन और मित्रों के साथ संबंधों में निकटता आएगी और उनकी तरफ से आवश्यकता के समय में पर्याप्त सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल प्रयोजन से छोटा प्रवास हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के मामले चिंता की संभावना दिखाई दे रही है। नौकरीपेशा और फुटकर कामकाज से रोजगार करने वाले जातकों के लिए शुरुआत के दो दिन उत्तम है। सप्ताह का मध्य समय उत्तम दांपत्य सुख का अहसास कराएगा। हालांकि, विवाह स्थान में स्थित शनि की सीधी दृष्टि के कारण संबंधों में उत्साह कम रहने का संकेत है। जमीन-मकान और संपत्ति से संबंधित कार्य बढ़िया तरीके से पूरे कर सकेंगे। वाहनों की खरीद-फरोख्त अथवा वाहनों के स्पेयर पार्ट्स के व्यापार से जुड़े जातकों को खूब फायदा हो सकता है। भागीदारी अथवा नए करार करने के लिए सप्ताह का मध्य चरण उत्तम है। सामाजिक कार्य अटकते महसूस होंगे। सप्ताह के अंतिम दिन भाग्य के बल पर आप आगे बढ़ सकेंगे।
मकर (Capricorn):
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।9 और 10 तारीख के दौरान आप कार्य को अधिक बढ़िया तरीके से निपटाने का प्रयास कर सकेंगे। किसी नए व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। 9 और 10 तारीख के दौरान आप आवश्यकता से अधिक भावनाशील बनेंगे। चिंता में वृद्धि हो सकती है। समय उत्तम होने पर भी मन में बैचेनी महसूस होगी। किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इस सप्ताह के दौरान बुध के लाभ स्थान में होने से आपको नौकरी में लाभ होता दिखाई दे रहा है। शत्रु पक्ष, नौकर-चाकर इत्यादि सभी से शांति मिलेगी। मित्रों से भी लाभ होता दिखाई देगा। सुख-सुविधाओं जैसे कि घर, गाड़ी अथवा दूसरे सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी अथवा इससे संबंधित कार्य शांतिपूर्वक पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी के साथ बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने का समय है।
कुंभ (Aquarius):
माता-पिता की सेहत को लेकर खर्च हो सकता है। सामाजिक तथा पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ेगा। 6 तारीख के दौरान परिजनों के साथ मनमुटाव होगा, माता का सुख कम रहेगा। आपमें रोमान्स की भावना अधिक होगी। आप प्रिय जातक के साथ मुलाकात के लिए अधिक प्रयास करेंगे। वाहन-चलाने के दौरान दुर्घटना का भय रहेगा, सजग रहें। 7 और 8 तारीख के दौरान समय विद्यार्थी जातकों के लिए अनुकूल रहने से वे अधिक बढ़िया तरीके से अध्ययन कर सकेंगे। जो परीक्षा दे रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी देख रहे हैं। 9, 10 तारीख को आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा और विरोधी पराजित होंगे। लेनदार को पैसा दे सकते हैं।
मीन (Pisces):
इस सप्ताह किसी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होने से कुल मिलाकर अच्छा समय रहेगा। गुरु का उदय होगा। शुभ कार्य भी कर सकेंगे। 5 और 6 तारीख के दौरान धन वस्त्र आदि का सुख प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रेमीजनों के लिए उल्लास के क्षण होंगे। भाई-बंधुओं की तरफ से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा। नींद में अनियमितता रहेगी। स्त्री तथा जलक्षेत्र के आस-पास सजग रहें। स्त्री सुख में कमी महसूस होगी। 10, 11 तारीख के दिन दैनंदिन कार्यों में विफलता और मन में अशांत रहेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। पेट में दर्द महसूस कर सकते हैं, कामवासना में भी वृद्धि होगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

साप्ताहिक राशिफल: 20 नवंबर से 26 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

साप्ताहिक राशिफल: 15 जनवरी से 21 जनवरी 2018

साप्ताहिक राशिफल: 08 जनवरी से 14 जनवरी 2018