हिसार

रविवार तड़के 3 बजे तेल मिल में लगी आग, 15 मजदूर हुए घायल, 6 की हालत नाजुक


हिसार,

नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
उकलाना की आशीष आॅयल मिल में रविवार तड़के करीब 3 बजे आग लग गई। आग लगने से मिल में काम करने वाले 15 मजदूर बुरी तरह झूलस गए। सभी को हिसार के अलग—अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आग से झूलसे 6 मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हिसार की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने घटना स्थल का दौरान किया और बाद में अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना।

मौके पर डीएसपी जयपाल की अगुवाई में आग बुझाते दमकल कर्मी।

ये हुए है घायल
उकलाना के सुरेवाला चौक के पास शनिवार को आशीष आॅयल मिल खुली। रविवार को मिल में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। आग से मिल में मौजूद 15 लोग बुरी तरह से झूलस गए। मामले की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। डीएसपी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मजदूरों को आग से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से झूलसे मजदूरों में रमेश, सुरेश, राहुल भोजराज, गणेश, पंकज, नरेंद्र, रामदिया, सुभाष, सतीश, संतोष, लवकुश, सोनू, चंद्रमोहन व बेगराग नाथ शामिल है। इनमें से अधिकतर यूपी के रहने वाले है। इनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है, इनमें से 2 की हालत काफी सीरियस है—इनकी देखरेख के लिए डाक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है।
घायलों का हालचाल जानने पहुंची एसपी मनीषा चौधरी।

पुलिस अधिकारी मौके पर
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बरवाला डीएसपी जयपाल ने घटना के तुरंत बाद मिल का निरीक्षण किया। उनके बाद हिसार पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने मिल में सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। उन्होंने आग लगने के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द से जल्द जुटाने के आदेश उकलाना के थाना प्रभारी को दिए। बाद में उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
अधिकारियों को विशेष दिशा—निर्देश देती हिसार एसपी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

व्यापार मंडल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदेशभर में चलायेगा अभियान – बजरंग दास गर्ग

सुंदरकांड प्रचारिणी सभा ने जरुरतमंदों को बांटी रजाइयां

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेटियों के साथ दरिंदगी के विरोध में सडक़ों पर उतरी इनसो