राशिफल

राशिफल: 17 नवंबर 2017

मेष- आर्थिक रूप से कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय सही नहीं है। बिजनस में अच्छी ग्रोथ होगी और निवेश का भी अच्छा फल मिलेगा। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में आते हुए नजर आ रहे हैं।

वृष- आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग हासिल होने से मन प्रसन्नचित रहेगा। आर्थिक मामलों में भले ही धीमी पहल होगी, मगर यह स्थायी रहने वाली है।

मिथुन- प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। आर्थिक मामलों में मुहंफट होना हानिकारक हो सकता।

कर्क- आर्थिक सुख एवं समृद्धि के योग आपके लिए बन रहे हैं। आप अपने निवेश की तरफ ज़्यादा ध्यान देंगे एवं उन्हें एक अच्छी प्लानिंग के तहत शुभ स्थितियों की तरफ अग्रसर करेंगे। कोई भी नया काम करने के लिए समय अच्छा है।

सिंह- आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।

कन्या- धन सम्पदा से सम्बंधित कुछ अच्छे संयोग बनेंगे एवं वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार में कोई महिला आपकी लाइफ लाइन बनकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में संभल कर चलेंगे तो बेहतर रहेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक- आर्थिक मसले धीमे धीमे सुधार की तरफ बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ स्थिति तभी बनेगी जब आप लगातार कोशिश करते रहेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा।

धनु- आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर- आर्थिक मसलों में एक बैलेंस बनाकर चलेंगे तो शुभ होगा। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नाराजगी बन सकती है।

कुंभ- अपनी पिछले प्रोजेक्ट्स की सफलता एवं असफलता को ध्यान में रखकर कुछ नया रुख अपनाएं तब शुभ परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महिलाओं पर व्यय अधिक हो सकता है।

मीन- धन वृद्धि के बहुत शुभ योग बनते जाएंगे लेकिन करियर में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा अवॉयड करें तो अच्छा होगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

राशिफल 15 जून 2018 : जानें, क्या कहती हैं आपकी राशि

4 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk