फतेहाबाद

एनएचएम कर्मचारी भाजपा कार्यालय पर गरजे, भाजपाई नहीं जुटा पाए कर्मचारियों से मिलने का साहस

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
सरकार और एनएचएम कर्मचारियों के बीच धैर्य की परीक्षा चल रही है। पिछले 10 दिनों से काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े बैठे है, वहीं सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बार—बार काम पर लौटने की अपील करने के बाद अब इनको बर्खास्त कर नई भर्ती करने की बात कर रहे है। पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

ना ये मान रहे और ना ही सरकार
ना तो ​हड़ताली कर्मचारी बिना मांग पूरी हुए इस बार उठ रहे है और ना ही सरकार नई भर्ती निकाल रहे है। कुछ हड़ताली कर्मचारी काम पर भी लौट आए है,लेकिन हड़ताली कर्मचारी काम पर गए कर्मचारियों को वापिस अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे है। सरकार और कर्मचारियों के इस हठ में सबसे बड़ा खमियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

भाजपा नेता नहीं दिखा पाए साहस
इसी बीच वीरवार को एनएचएम कर्मचारियों ने फतेहाबाद शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं भाजपा नेताओं के लिए आटा लेकर आई थी। भाजपा के कार्यालय के बाहर ही पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी जोरदार नारेबाजी करते रहे, लेकिन भाजपा के एक भी नेता ने इनसे मिलने का साहस नहीं दिखाया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को ही आटा सौंप दिया।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

हर्ष महता ने अपने जन्मदिन पर किया अनोखा काम, समाज ने किया हर्ष को सलाम

रेडक्रॉस सोसायटी ने स्लम एरिया में वितरित किए मास्क, सैनिटाइजर व औषधियां

‘घर से मत निकलो मोट्यार-मौत खड़ी दरवाजे तैयार’

Jeewan Aadhar Editor Desk