साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 01 जनवरी से 07 जनवरी 2018

मेष (Aries): सप्ताह के प्रारंभ में आप बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएंगे। मगर व्यस्तताओं के चलते पूरी तरह से इसका मजा नहीं ले पाने से मन में असंतोष हो सकता है। दिनांक 1 व 2 को लघु यात्रा के योग बनेंगे। आपका यह समय मस्तीभरा बीतेगा। तबीयत अच्छी होने की वजह से उत्साहित रहेंगे। आपके लिए धन लाभ का समय है। दिनांक 3 व 4 को गलतफहमियों से बचने का प्रयास करें। भाइयों या रिश्ते-नातेदारों से कहासुनी हो सकती है। शारीरिक रूप से थकान रहेगी। हताशा-निराशा को काबू में रखें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

वृषभ (Taurus): नए वर्ष की शुरुआत में भावनाएं आप पर हावी रहेंगी। मन सकारात्मक विचारों से युक्त रहेगा। जीवन सरल हो जाएगा। किसी नए कार्य की शुरुआत में थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। 1 और 2 तारीख में आप व्यस्त रहेंगे। आपके हाथों धार्मिक कार्य होंगे। तीर्थ स्थान पर जाने की संभावना है। 3 और 4 तारीख को आप पूरी लगन और हौसले से अपना कार्य करेंगे। धन का लाभ होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। अच्छे समय के बावजूद आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा हो सकती है। बेचैनी और अकेलापन महसूस हो सकता है।

मिथुन (Gemini): इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशगमन के अच्छे योग बन रहे हैं। ता. 1 और 2 के दौरान आपकी राशि में से चंद्र का भ्रमण शुभ रहेगा। आप अपने प्रियजनों की खुशी हेतु दिल से प्रयत्न करेंगे। अपनी बुद्धि चातुर्य से हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। ता. 3 आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगी। 5 और 6 तारीख के दौरान आपकी कमाई में वृद्धि होगी। साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा और सम्मान हासिल करेंगे। धंधे में की गई यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक मामलों में भी आपको सतर्क रहना जरूरी होगा। दूसरे की सलाह से किया गया निवेश भविष्य में नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कर्क (Cancer): अच्छे ग्रहों के भ्रमण के कारण मित्र, पत्नी और संतों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से वित्तीय लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। 1 तारीख को परिवार के साथ सैर करने के लिए अच्छा समय है। 2 का दिन शुभ नहीं है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। धन के नुकसान की आशंका है। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। 3 और 4 के दौरान स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। विनम्रता और चतुराई के साथ अपने काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यह समय व्यापार के लिए फायदेमंद है। 5 और 6 के बीच स्थिति कुछ प्रतिकूल हो सकती है।

सिंह (Leo): समय आपके पक्ष में है। नए साल का स्वागत करेंगे। भाइयों और बहनों के रिश्ते में मधुरता आएगी। 1 और 2 के दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप भूमि संपत्ति में निवेश करेंगे। अनुचित काम से दूर रहें वर्ना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दिन आपके लिए फायदेमंद होगा। 3 और 4 के दौरान आपको कुछ निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधान रहें। 5 और 6 को मित्रों और रिश्तेदारों से समर्थन मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं को किसी भी तरह से पूरा करेंगे। व्यवसाय में व्यस्तता फायदा कराएगी। कहीं से अच्छी खबर आएगी। कोई अच्छी वस्तु खरीदेंगे।

कन्या (Virgo): आप मानसिक तरो-ताजगी के साथ सप्ताह की शुरुआत करेंगे। उत्तम वस्त्र और उत्तम भोजन ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। पार्टी – पिकनिक अथवा मनोरंजन के किसी स्थान पर घूमने जाएंगे। पति-पत्नी के बीच निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में आपको वाणी और व्यवहार को संयमित रखने की सलाह है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। आप बौद्धिक कार्यों में तथा लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। नया काम शुरू कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा तीर्थ यात्रा पर जाने का योग है। शरीर में थकान, आलस को दूर भगाकर आप नया जोश प्राप्त करेंगे। आपके कार्य बिना रुकावट के पूर्ण होंगे, आर्थिक लाभ होगा। मित्र और रिश्तेदारों से लाभ होगा। बिजनेस के विस्तार के विषय में विचार बनाएंगे। परिवार में बुजुर्ग वर्ग की ओर से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में लाभ होगा। विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए अच्छे योग हैं। आप आध्यात्म की तरफ अधिक आकर्षित रहेंगे। बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए कुल मिलाकर समय सामान्य रहेगा। आपके घर में धार्मिक कार्य संपन्न होगा। आप धार्मिक और परोपकार के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

तुला (Libra): 1 और 2 तारीख में किसी व्यक्ति की बदौलत आपका काम संपन्न होगा। उसके साथ हुई दोस्ती आपको करियर के मोर्चे पर मदद पहुंचाएगी। नववर्ष की शुरुआत में आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। आप व्यवसायिक सौदों और आर्थिक गतिविधि में प्रवृत्त रहेंगे। 3 और 4 तारीख में यश-कीर्ति, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से आपकी उन्नति होगी। गणेशजी की चेतावनी है कि प्रेम प्रसंग या किसी निरर्थक काम के चक्कर में अपना करियर ने बिगाड़ें। दिनांक 5 व 6 को कहीं से फंसा हुआ पैसा वापस आएगा। नए मित्र बनेंगे और भविष्य में आपके काम आएंगे। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। भागीदारी के कार्यों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आगामी वर्ष के स्वागत-सत्कार हेतु आप कोई आयोजन करेंगे। 1 और 2 तारीख को आप नव वर्ष के अवसर पर कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। हंसी खुशी के माहौल में कहीं काम अधूरा नहीं रह जाए इसका जरा ध्यान रखें। 3 और 4 तारीख को समय मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने हेतु किसी का अहित नहीं हो जाए इसका ध्यान रखें। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर सकेंगे, पर सावधानी बरतनी जरूरी है। आपका ध्यान संतान की पढ़ाई में रहेगा। 5 व 6 तारीख को समय आपके पक्ष में रहेगा। किसी मित्र से अपने मन की बात साझा करेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार और नातेदारों की ओर से धन प्राप्ति की संभावना है। सेहत से जुड़ी मामूली समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। धनु (Sagittarius): नए साल पर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप चुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागृत रहेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके शत्रु और प्रतिद्वंदी की योजनाएं निष्फल होंगी। आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी, इसलिए विशेषकर गैर जरूरी खर्च न बढ़ें इसका ख्याल रखें अन्यथा जरूरत के खर्च के दौरान आपको किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है। किसी के साथ होने वाले वाद-विवाद से बचें। तारीख 3 और 4 के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी अन्यथा आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। सावधानी से दिन व्यतीत करें। धन हानि हो सकती है। तारीख 5 और 6 के दौरान आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): इस वर्ष का प्रारंभ स्फूर्ति और ताजगी के साथ होगा। घर में मित्र और नाते-रिश्तेदारों की आवाजाही से खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। यात्रा की तैयारी रखें। तारीख 1 के दिन नया काम शुरू कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की और लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह है। तारीख 2 के दिन वाद-विवाद में पड़ने से परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। तारीख 3 और 4 के दिन आपको बुखार, संधिवात, अजीर्ण, पेट के दर्द जैसी समस्याएं होने की आशंका है। खाने-पीने में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तारीख 5 और 6 को सप्ताह के अंत में आप दुविधा का अनुभव करेंगे। महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह है।

कुंभ (Aquarius): सामाजिक कार्य और मित्र के साथ दौड़-धूप में व्यस्त रहेंगे और उनके ऊपर धन भी खर्च करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बुजुर्गों अथवा पूजनीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की और लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह है। वाद-विवाद में पड़ने से परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। नौकरी-धंधे में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह है। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ होगा। मित्र स्वजनों की तरफ से भेंट उपहार मिलेगा। उनके साथ कोई पर्यटन होगा। आवेश में आकर आप कोई भूल न करें इसका विशेष ध्यान रखने की सलाह है।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको यश प्राप्त कराएंगे। अपनी व्यक्तिगत आशाओं, महत्वा कांक्षाओं और आदर्शों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, तो आपको भी आनंद आएगा। आपको उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। समय उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। आप दूसरों की बात सुनेंगे और उसके अनुसार व्यवहार भी करेंगे। आपको यह भी विचार करना पड़ेगा कि जीवन में आर्थिक लाभ के सिवाय भी कुछ है जो जीवन में महत्व रखता है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

साप्ताहिक राशिफलः 6 से 12 नवंबर

साप्ताहिक राशिफल: 15 जनवरी से 21 जनवरी 2018

साप्ताहिक राशिफल: 12 से 18 फरवरी 2018

Jeewan Aadhar Editor Desk