फतेहाबाद

बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश सरकार पर गरजे बजरंग दास गर्ग, 10 दिन में अपराधी नहीं पकड़े तो टोहाना होगा बंद

टोहाना (नवल सिंह)
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान लिए व्यापारियों का सम्मेलन आर्य समाज मंदिर में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग थे। सम्मेलन में भारी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था पर सभी वक्ताओं ने भारी नाराजगी जताई।
व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। प्रदेश में हर रोज व्यापारी व आम जनता से लूटपाट, फिरौती, चोरी, हत्या, महिलाओं की चेन स्नैचिंग, छोटी बच्चियों और महिलाओं से दिनदहाड़े रेप होने जैसी वारदातें आम हो रही हैं। इसके कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आमजन अपनी जान—माल की सुरक्षा के लिए भयभीत हैं। हरियाणा की हालत तो बिहार व यूपी से भी बदतर हो चुकी हैं।
केंद्रीय क्राईम ब्यरो की रिपोर्ट ने भी देश में सबसे ज्यादा खराब कानून व्यवस्था में हरियाणा को देशभर में तीसरे स्थान पर रखा है। एक समय हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था देश में सबसे अच्छी हुआ करती, आज दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था का खराब होना हरियाणा सरकार की विफलता का जीता जागता सबूत हैं। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने की बात कर रही है, दूसरी तरफ कानून व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिस प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो उस प्रदेश में पड़ोसी राज्य के उद्योगपति उद्योग लगाने की गलती कभी नही करेंगे।
नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

आज सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा हैं। इसके कारण लगातार बेरोजगारी बढ़ रही हैं। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होना सबसे ज्यादा जरूरी है। सरकार को अपराधियों पर नकेल डालने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। जिस भी क्षेत्र में कोई भी अपराधी वारदात हो तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारी की जवाबदेही सरकार द्वारा तय की जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकतर अपराधियों का रिकॉर्ड थानों में मौजूद होता है, इसके बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती। इसके चलते समाज में अपराधिक घटनाएं बढ़ती है। सरकार को चाहिए कि वह पुलिस विभाग को आदेश करे कि कोई भी रिकॉर्ड में चढ़ा अपराधी खुले में न घुम पाए। उसे तुरंत गिरफ्तार करके जेल में भेजा जाए।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल में पत्रकार बने .. 72 हजार रुपए से 3 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज व अन्य सुविधाएं ले..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अपराध पर अंकूश लगाने के लिए सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को पीसीआर, मोटर साइकिल राइडर व हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि अपराधियों पर समय से पहले शिंकजा कसा जा सके। टोहाना में भी लगातार इन दिनों लूटपाट व चोरियों कि वारदात हुई है और बड़े शर्म की बात है कि अभी तक कोई भी अपराधी नहीं पकड़ा गया। अगर पुलिस प्रशासन ने 10 दिन के अन्दर अपराधियों को नहीं पकड़ा तो व्यापार मंडल टोहाना बंद करेगा।
इस सम्मेलन में टोहाना व्यापार मंडल के शहरी प्रधान राजेन्द्र ठकराल, प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा, युवा प्रधान जोनी मेहता, व्यापार मंडल सरंक्षक चुडिया राम गोयल, कार्यकारणी अध्यक्ष ओंकार गर्ग, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, कार्यकारणी सदस्य नानम राम मित्तल, उपप्रधान अशोक मेहता, प्रचार मंत्री पवन वधवा, रिषी गर्ग, डा. कन्हैया अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, राज दाल सैनी, नवनीत शर्मा, शशी भूषण जैन, राधेश्याम गर्ग सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

बेबस किसान : प्रदेशभर में जलती रही गेहूं, कहीं फायर बिग्रेड नहीं पहुंची तो कहीं बिजली निगम की लापरवाही आई सामने

बाल विवाह में भागीदार लोगों पर होगी कानूनी कार्यवाही

3 माह में हो जायेगी प्रदेश में पुलिस फोर्स की कमी दूर—डीजीपी बीएस संधू