रोहतक हरियाणा

कार में मिला युवक का शव, शव पर गोलियों के निशान

रोहतक,
गांव खेड़ी साध में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह युवक का शव कार में मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर तीन गोली लगी मिली है। कार में कुछ शराब की बोतलें भी मिली है। जीवन आधार न्यूज पोर्टल में पत्रकार बने .. 72 हजार रुपए से 3 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज व अन्य सुविधाएं ले..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान गांव खेड़ी साध निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
सांपला थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक की 3 गोली मारकर कर हत्या की गई है। मामला किसी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में दो युवकों से पुछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

शुरू हो चुका है हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्रीज के उज्जवल भविष्य का दौर: प्रवीन सिंघल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल की पोती की शादी, हाईकोर्ट से मांगी जमानत—जानें क्या कहा कोर्ट ने

हरियाणा में नहीं रहेगा कोई नौजवान बेरोजगार