हिसार

सारंगपुर में महायज्ञ के साथ जाम्भाणी हरिकथा का समापन

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
आदमपुर,
गांव सारंगपुर में चल रही विराट जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का महायज्ञ के साथ समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। ज्ञात रहे कि कथा वाचिका कुमारी सिद्धी बिश्नोई के सान्निध्य में विराट जाम्भाणी हरि कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। इस ज्ञान यज्ञ में कुमार सिद्धी बिश्नोई ने सुंदर कथा वाचन कर भगवान गुरु जंभेश्वर की जीवनी को विस्तार से बताया। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

कथा के अंतिम दिन संत सत्यनारायण ने महायज्ञ सम्पन्न करवाया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों व महिलाओं ने आहुती दी। सिद्धी बिश्नोई ने जीव जंतुओं की रक्षा करने व उनके प्रति प्रेम करने का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश देते हुए कहा कि बिना पर्यावारण के जीव का जीवन दूभर हो जाएगा, इसलिए इसकी रक्षा करना मानव का प्रथम कर्तव्य है। वहीं अनेक लोगों को नशे दूर रहने का सन्देश देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

दलहन फसलें जल संरक्षण के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति में भी करती बढ़ोतरी : कुलपति कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में नवरात्र महोत्सव का आयोजन 2 से 10 अप्रैल तक

16 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk