हरियाणा

मेयर चुनाव: चंडीगढ़ नगर निगम में तीनों सीटों पर BJP का कब्जा

चंडीगढ़,
भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए मंगलवार को हुए मतदान में तीनों पदों पर जीत हासिल की है। 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल ने महापौर के पद पर जीत दर्ज की है, जबकि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप महापौर के पद पर जीत हासिल की है। निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने वोटों की गिनती के बाद इस बात की जानकारी दी।
जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

देवेश मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें महापौर होंगे। मोदगिल को 22 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बाबला महज 5 मत ही प्राप्त कर सके। वहीं भाजपा के गुरप्रीत सिंह ढिल्लों को कांग्रेस प्रत्याशी शीला फूल सिंह के छह मतों के मुकाबले 21 मत मिले। अग्रवाल को कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर कौर के चार मतों के मुकाबले 22 मत मिले जबकि एक मत अमान्य घोषित कर दिया गया।
जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्ल्कि करे।
चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं जबकि एक निर्दलीय और एक वोट भाजपा की मौजूदा सांसद किरण खेर का है। इस चुनाव में 9 मनोनीत पार्षद इस साल वोट नहीं कर पाए क्योंकि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अगस्त 2017 को उनके वोट देने के अधिकार पर रोक लगा दी थी। चुनावी दौड़ में अच्छा-खासा बहुमत होने के बावजूद भाजपा को पार्टी के भीतर मतभेदों का सामना करना पड़ा जिसे सुलझा लिया गया।
नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

भाजपा की बागी और निवर्तमान महापौर आशा कुमारी जायसवाल और रवि कांत शर्मा ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर किया था लेकिन कल उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए। मोदगिल को पूर्व भाजपा सांसद सत्य पाल जैन का करीबी माना जाता है।
पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आंगनवाड़ी महिलाओं के सब्र का बांध टूटा, सोमवार से सेंटर रहेंगे बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

दरिंदगी : गुरुग्राम में चलती कार में छात्रा से गैंगरेप, चरखी दादरी में चाकु की नौंक पर छात्रा से गैंगरेप

यशपाल मलिक को हवासिंह सांगवान ने बताया ‘ठगपाल’