फतेहाबाद

टोहाना बंद को लेकर व्यापारियों ने बुलाई बैठक, डीएसपी ने बैठक में आकर मांगा समय और सहयोग

टोहाना(नवल सिंह)
शहर में हुई लूटपाट व चोरियों के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा दिए गए टोहाना बंद के अल्टीमेटम पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। आज मंडल के शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने प्रस्तावित बंद को लेकर बैठक बुलाई। बैठक की भनक लगते ही शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व्यापारियों के बीच पहुंच गए। जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि वे लूट और चोरियों को ट्रेस करने में लगे हुए है। पुलिस प्रशासन को व्यापारियों का सहयोग चाहिए। व्यापारी वर्ग पुलिस पर ​पूरा विश्वास करे उनके मुजरिम जल्द सलाखों के पीछे होंगे। डीएसपी ने कहा कि व्यापारी उन्हें थोड़ा समय दे। वे केस को हल करने के काफी करीब है। इस समय पुलिस को व्यापारियों के सहयोग और साथ आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से प्रस्तावित बंद को टालने का आह्वान किया। जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के आश्वासन और सहयोग की अपील करने पर व्यापारियों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा व शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल ने पुलिस प्रशासन को व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग से बातचीत करके अगामी रणनीति बनाने की बात ही। उन्होंने कहा कि टोहाना बंद का आह्वान कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था, इसलिए वे इस बारे में कार्यकारिणी में पुलिस प्रशासन की बात को रखेंगे। कार्यकारिणी और प्रदेशाध्यक्ष जो फैसला लेंगे, उससे प्रशासन को अवगत करवा दिया जायेगा। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

ध्यान रहे कि कुछ दिन पूर्व व्यापारी अशोक मैहता के करिंदे से बदमाश सवा लाख रूपए लूटकर ले गए थे। इसके बाद हरबिलास गुप्ता के घर से तीस लाख रूपए की दिन—दिहाडे लूट हो गई थी। इसके अलावा शहर में लगातार कई चोरियों की घटनाओं के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया था। बाद में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग टोहाना पहुंचे थे और पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए टोहाना बंद का ऐलान किया था। पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
आज की बैठक में व्यापार मंडल संरक्षक रमेश गोयल, ओंकार गर्ग, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान रामकुमार सैनी, राजेंद्र बल्ली, आजाद किनरा, भुषण बांसल, नरेश जैन, प्रवक्ता पवन वधवा, रामकुमार सैनी, सुशिल जैन, रमेश मैहता, नवनीत शर्मा, राज कक्कड, अनाज मंडी प्रधान तरसेम बंसल, नरसी सिंह, हरदयाल भाटिया, जितेंद्र पोला, सुरज मैहता, यशपाल मैहता, बंसी अरोडा, संजय सपडा, मास्टर रधुबीर सिंह, राजा कामरा, रविंद्र गोयल सहित अनेक व्यापारी नेता उपस्थित थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

मैडम को देख छात्र ने बजाई सीटी, 40 छात्रों की उधेड़ दी चमड़ी, स्कूल टीचर्स के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद : डीसी ने प्रशासन की हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलिस की नई पहल: नाका लगाकर लोगों को पूरी रात ड्राइविंग के बारे में किया जागरूक