फतेहाबाद

पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण विस्तार से गिनाए

फतेहाबाद (साहिल रूखाया)
पंचायत भवन में आज सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला मे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण तथा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने संयुक्त रूप से शिरकत की। सडक़ दुर्घटना के पीछे के कारणों का उल्लेख करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि सडक़ दुर्घटना का सबसे मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना है। जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
उन्होंने कहा विश्व में तेज गति की वजह से 48 प्रतिशत सडक़ दुर्घटनाएं होती है। तेज गति से वाहन चलाने पर प्रतिक्रिया के लिए कम समय मिलता है, वाहन को रोकने की दूरी एवं समय बढ़ जाता है तथा इससे दुर्घटना होने पर गम्भीर चोट लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त गलत ढंग से ओवरटेकिंग व लेन कटिंग, गलत लेन में वाहन चलाना, बार-बार लेन बदलना, गलत तरीके से वाहन को ओवरटेक करना सडक़ दुर्घटना का दूसरा प्रमुख कारण है। जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
थकान/नशे में मोटर वाहन चलाना, शराब, अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाना भी बेहद खतरनाक है तथा यह दण्डनीय अपराध भी है। उन्होंने कहा कि किसी दवा अथवा नींद आने की स्थिति में वाहन चलाना भी नशे भी नशे में वाहन चलाने के समान है। नशे की हालत में स्थिति का अनुमान लगा पाना कठिन होता है, नींद आती है, एकाग्रता भंग होती है तथा प्रतिकिया का समय बढ़ जाता है। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
एसपी ने कहा कि शरीर पर खुद का नियंत्रण नही रहता और दृष्टि भ्रमित हो जाती है। इस कारण से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कार्यशाला मे आए हुए लोगो को एडीसी ने भी संबोधित किया और लोगो को जागरूक रहने की अपील की। जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत : रेखा शाक्य

Jeewan Aadhar Editor Desk

समैम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए खंड अनुसार दिन व स्थान निर्धारित

‘घर से मत निकलो मोट्यार-मौत खड़ी दरवाजे तैयार’

Jeewan Aadhar Editor Desk