फतेहाबाद

मानवता की पहचान रही जड़ावली देवी का निधन

टोहाना,
वरिष्ठ पत्रकार नवल सिंह​ की दादी जड़ावली देवी का निधन हो गया। करीब 101 साल से अधिक का स्वस्थ जीवन जीते हुए उन्होंने समाज उत्थान के अनेक कार्य किए। उनके संस्कारों के कारण पूरा परिवार एकसूत्र में बंधा रहा।
जड़ावती देवी स्वास्थ्य को सबसे बड़ी पूंजि मानती थी। उनका कहना था कि स्वास्थ व्यक्ति ही स्वास्थ समाज का निर्माण करता है। मानवतावाद को बढ़ावा देने के लिए वह पूरे परिवार को एक साथ खाना खाने के नियम पर जोर देती रही। वे पहले सबकों भोजन करवाती और बाद में स्वयं ग्रहण करती।
उन्होंने समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। धर्म और समाज को एक—दूसरे का पूरक मानने वाली जड़ावती देवी ने भारत—पाक बंटवारे का दर्द भी महसूस किया और तभी से मानव सेवा को अपना मुख्य ध्येय बना लिया। उनके निधन पर टोहाना की अनेक समाजसेवी, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जिला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 16460 लोगों के बनाएं नये वोट : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

तहसील चौक स्थित घर में सेंध मारी, हजारों की नगदी चोरी

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों व संस्थानों के खोलने के समय में किया संशोधन