हिसार

कांग्रेस मुद्दाविहीन व दिशाविहीन पार्टी : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान एवं जन परिवाद समिति की सदस्य गायत्री देवी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है और यह पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन व दिशाविहीन पार्टी है, जिसका कोई लक्ष्य नहीं है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

एक बयान में गायत्री देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनता को विभिन्न मसलों पर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो निंदनीय है। अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्ता में आने का दावा करके जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने नेताओं को एकता का पाठ नहीं पढ़ा सकती, वह जनता का भला कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लगभग 10 वर्ष तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन उस शासनकाल में जनता को भय, भूख व भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला। यही वजह रही कि देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को उखाड़कर फेंक दिया।
गायत्री देवी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में जनता के हित में काम कर रही है। दोनों सरकारों ने जनकल्याण की इतनी योजनाएं बनाई है, जिनका जनता को सीधा फायदा हो रहा है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को चाहिए कि वे जनहित के कार्यों में सरकार का सहयोग करें लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता हर मुद्दे को राजनीतिक रोटियां सेंकने के रूप में देखते हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को सलाह दी कि वे सरकार का सकारात्मक सहयोग करें ताकि जनहित की योजनाओं को आसानी से लागू किया जा सके।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

नेशनल स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव बलराज ढांडा को मिला गोवा में सम्मान

Jeewan Aadhar Editor Desk

शेरड़ा में महिला मिली कोरोना पोजिटिव

गांव आदमपुर के ग्रामीण करेंगे नगरपालिका का विरोध